भूकंप से दहला पाकिस्तान, 5 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली। मंगलवार शाम आए भूकंप के तेज झटकों से पाकिस्तान में जान माल का भारी नुकसान हुआ है। अलग-अलग जगहों पर भूकंप से हुए हादसों में पांच लागों की जान जा चुकी है और पचास से ज्यादा जख्मी हैं। मरने वालों की तादाद और बढ़ने का अंदेशा है। पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद, कश्मीर, रावलपिंडी सियालकोट और कई शहरों में भूकंप के 5.8 तीव्रता के झटके आए। साढ़े चार बजे आठ से दस सेकेंड तक भूकंप के झटके आए। जिससे सैकड़ों मकान गिर गए। कई जगहों पर सड़के धंस गईं और कई इमारतों में दरारें पड़ गईं।

earthquake, pakistan, Islamabad, Lahore, भूकंप, पाकिस्तान

पाक के कोहाट, चारसद्दा, कसूर, फैसलाबाद, गुजरात, सियालकोट, ऐबटाबाद, मनसेहरा, चित्राल, मलकंद, मुल्तान, ओकारा, नौशेरा, अटक और झंग सहित कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किये गए। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, भूकंप से भारी तबाही के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है। सड़कों के धंसने से गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं, जिन्हें निकाला जा रहा है। पाक में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

Strong earthquake in pakistan
Strong earthquake in pakistan

पाकिस्तान के साथ-साथ भारत के भी कई सूबों में भूकंप के जोरदार झटके महूसस किए गए। भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भारत में भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नही है।

Strong earthquake in pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+