एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप से दहला उठा इक्‍वाडोर

टरेवीजो। साउथ अमेरिकी देश इक्‍वाडोर एक बार फिर जोरदार भूकंप से दहल उठा है। वाशिंगटन पोस्‍ट के मुताबिक बुधवार को इक्‍वाडोर में 6.1 तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए हैं।

Equador-earthquake

आपको बता दें कि शनिवार को यहां पर जो भूकंप आया था उसमें अब तक 400 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कई हजार लोग अभी तक फंसे हुए हैं।

यूएस जियोलॉजिक सर्वे के मुताबिक यह झटके इक्‍वाडोर के समय के मुताबिक तड़के 3:33 मिनट पर महसूस किए गए थे।

इनका केंद्र 25 किमी दूर म्‍यूइसेने के पश्चिम में था। फिलहाल शुरुआत रिपोर्ट्स में किसी भी तरह के जानमाल की कोई खबर नहीं आई है। इक्‍वाडोर भी जापान की ही तरह प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर इलाके में आता है।

इसके कारण इक्वाडोर में भूकंप आते रहते हैं। शनिवार को आए भूकंप की वजह से लोगों में डर और दहशत का माहौल है।

इन झटकों ने राहत कार्य को किसी तरह से प्रभावित नहीं किया है। इससे पहले जापान में भी गुरुवार और फिर शनिवार को भूकंप के 28 झटके आए थे।

इन झटकों की वजह से करीब 40 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी और करीब एक हजार लोग घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+