Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पॉर्न स्‍टार है इस मशहूर फिल्‍ममेकर की बेटी, पता चलने पर ऐसा था पिता का रिएक्‍शन

लॉस एंजिल्‍स। दुनिया में साइंस फिक्‍शन फिल्‍में बनाकर फिल्‍म मेकिंग को एक नई दिशा देने वाले हॉलीवुड के जाने-माने फिल्‍ममेकर स्‍टीवन स्पिलबर्ग की बेटी मिकाएला ने अपनी जिंदगी के बारे में एक बड़े सच को सबके सामने रखा है। 23 साल की मिकाएला ने बताया है कि वह एक पॉर्न स्‍टार हैं और इस बारे में उनके माता-पिता को भी मालूम है। ब्रिटिश डेली द सन को दिए इंटरव्‍यू में मिकाएला ने बचपन में हुए यौन उत्‍पीड़न के बारे में भी बात की है।

पिता ने किया बेटी का समर्थन

पिता ने किया बेटी का समर्थन

मिकाएला अमेरिका के नैशविले में रहती हैं। वह 73 साल के स्पिलबर्गऔर 66 साल की उनकी पत्‍नी केट कैपशॉ की गोदी ली हुई बेटी हैं। मिकाएला ने हाल ही में अपने माता-पिता को अपने काम के बारे में बताया है। लेकिन बेटी पर गुस्‍सा होने की जगह उन्‍होंने उसका समर्थन किया है। मिकाएला ने कहा, 'मेरी सुरक्षा हमेशा मेरे माता-पिता की प्राथमिकता रही है।' मिकाएला ने फेसटाइम पर इस बारे में अपने पैरेंटस को बताया। उन्‍होंने कहा, 'मैं यह कर रहीं हूं और मेरा मकसद किसी को चोट पहुंचाना नहीं है या फिर किसी के लिए द्वेष की भावना नहीं रखना है। मैं यह इसलिए कर रही हूं क्‍योंकि मैं अपनी बॉडी को सम्‍मानित करना चाहती हूं।' मिकाएला ने खुद को 'सेक्‍सुअल क्रिएचर' बताया। उन्‍होंने कहा कि वह हमेशा से चाहती थी कि वह अपने शरीर का प्रयोग कर सके। वह पारंपरिक अंदाज में नौकरी तो कर रही थीं मगर इससे उनकी आत्‍मा को संतुष्टि नहीं मिल रही थी।

पॉर्न इंडस्‍ट्री ने दी एक नई ताकत

पॉर्न इंडस्‍ट्री ने दी एक नई ताकत

मिकाएला ने बताया कि इस करियर ने उन्‍हें ताकतवर होने की भावना का अहसास कराया है। साथ ही उन्‍हें वह आत्‍मविश्‍वास भी दिया जिसकी कमी हमेशा से थी। वह अब एक स्‍ट्रीपर बनना चाहती हैं। मिकाएला ने बताया है कि जब वह बच्‍ची थीं तो उन्‍हें यौन उत्‍पीड़न का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से उन्‍हें मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी कई समस्‍याओं से गुजरना पड़ा था। मिकाएला के बारे में खबरें आई थीं कि उन्‍हें एनॉरेक्सिया, पर्सनाल्‍टी डिसऑर्डर और शराब पीने की बीमारी है। उनका कहना था यौन उत्‍पीड़न की वजह से वह यह सब झेलने को मजबूर हुई थीं। उन्‍होंने बताया कि जिस व्‍यक्ति ने उनका उत्‍पीड़न किया था, वह उनके परिवार का सदस्‍य नहीं था और न ही उनके फ्रेंड सर्किल में शामिल था।

मंगेतर के अलावा किसी और से सेक्‍स न करने का नियम

मंगेतर के अलावा किसी और से सेक्‍स न करने का नियम

मिकाएला 47 साल के व्‍यक्ति के साथ सगाई कर चुकी हैं। उन्‍होंने कहा है कि वह पॉर्न इंडस्‍ट्री का हिस्‍सा हैं और उन्‍हें यह जानकर काफी खुशी मिलती है। वह अब खुद को आहत किए बिना दूसरों को संतुष्‍ट कर सकती हैं। मिकाएला ने अभी तक सोलो वीडियोज में ही काम किया है। उनके वीडियोज पॉर्नहब्‍स पर मौजूद हैं। लेकिन उन्‍होंने इन वीडियोज को हटा दिया था। वह टेनेसी एडल्‍ट एंटरटेनमेंट परमिट को हासिल करना चाहती थी और इसलिए ही उन्‍होंने इन वीडियोज को हटा दिया था। मिकाएला ने यह भी कहा है कि वह कभी और व्‍यक्ति के साथ कैमरा पर सेक्‍स नहीं करेंगी। वह अपने मंगेतर का सम्‍मान करती हैं और इसलिए ही वह इस नियम को फॉलो करेंगी।

कौन हैं स्‍टीवन स्पिलबर्ग

कौन हैं स्‍टीवन स्पिलबर्ग

स्टीवन स्पिलबर्ग एक अमेरिकी फिल्म मेकर हैं। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, स्पिलबर्ग की कुल कमाई 3.1 बिलियन डालर है। साल 2006 में प्रीमियर मैगजीन ने उन्हें फिल्म वर्ल्‍ड का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बताया थर। टाइम मैगजीन ने उन्‍हें सदी के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। बीसवीं सदी के अंत में लाइफ मैगजीन ने उन्हें उनकी पीढ़ी का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति करार दिया था। चार दशकों के फिल्‍म मेकिंग में एक्टिव स्पिलबर्ग को भारतीय दर्शक जुरासिक पार्क फिल्‍म के लिए जानते हैं जो साल 1993 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्‍होंने 1975 से फिल्‍म जॉस से डेब्‍यू किया था। उनकी प्रभावी फिल्‍मों में ई.टी. द एक्स्ट्रा टेरिस्टीरियल भी शामिल है। सन् 1982 में रिलीज हुई इस फिल्‍म को बॉलीवुड में 'कोई मिल गया' के तौर पर बनाया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+