बेटे के साथ 25वीं मंजिल से कूद गईं ये मॉडल, ये थी वजह
न्यूयॉर्कः अमेरिका की मशहूर मॉडल स्टेफनी एडम्स ने अपने सात साल के बेटे के साथ 25वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। ये घटना शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे हुई, जब मां-बेटे की लाश को मैनहट्टन होटल की दूसरी मंजिल पर देखा गया। होटल के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को लगभग छह बजे दोनों(स्टेफनी और उनके बेटे) होटल में ठहरने आए थे। स्टेफनी की मौत के बाद होटल में ठहरे दूसरे लोगों का कहना है कि उन्हें पहले एक हल्की आवाज सुनाई दी थी और बाद में जोर से एक आवाज सुनाई दी थी

मौत से पहले पत्रकार से की थी बात
अपनी मौत से पहले स्टेफनी एडम्स ने एक अखबार के पत्रकार से फोन पर बात की, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने बेटे से दूर नहीं रह सकती। अंग्रेजी अखबार के पत्रकार का कहना है कि स्टेफनी से उसकी फोन पर करीब दो मिनट बात हुए, लेकिन स्टेफनी ने ऐसा कोई भी हिंट नहीं दिया जिससे ये लगे कि वो सुसाइड करने वाली हैं।

पति के साथ चल रही थी लड़ाई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्टेफनी और उनके पति मैनहट्टन के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। लेकिन दोनों अपने बेटे के कारण एक-दूसरे से बातचीत करते थे। दोनों कोर्ट में अपने बेटे की कस्टडी के लिए लड़ रहे थे। स्टेफनी एडम्स (47) के पति मैनहट्टन कैरोप्रैक्टर चार्ल्स निकोलाई ने बुधवार में कोर्ट में याचिका दायर करके अपने बेटे को छुट्टियां पर ले जाने की बात कही थी। जिसके कार्ट ने स्वीकार कर लिया।

अदालत के खुश नहीं थीं स्टेफनी
स्टेफनी एडम्स अदालत के इस फैसले से खुश नहीं थीं। वो अपने बेटे से दूर नहीं होना चाहती थी। बताया जा रहा है कि इसी कारण से स्टेफनी ने आत्महत्या की। उनकी मौत के बाद होटल के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications