शोध में दावा- ट्रंप की रैली से 30 हजार लोग हुए कोरोना संक्रमित, 700 की मौत
नई दिल्ली: अमेरिका में कोरोना महामारी के बीच इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच वहां पर राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर एक शोध सामने आया। जिसमें दावा किया गया है कि ट्रंप ने जो 18 चुनावी रैलियां की थीं, उसकी वजह से 30 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए। साथ ही 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। मौजूदा वक्त में अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां पर 87 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 2.25 लाख लोगों की मौत हुई है।
Recommended Video

दरअसल स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ट्रंप की रैलियों पर विस्तार से अध्ययन किया। जिसमें ये बात सामने आई कि रैलियां की कीमत जनता को या तो बीमार पड़कर या फिर अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 'The Effects of Large Group Meetings on the Spread of COVID-19: The Case of Trump Rallies' नाम से प्रकाशित शोध 20 जून से 22 सितंबर तक ट्रंप की रैलियों पर आधारित है। शोधकर्ताओं के मुताबिक जिन इलाकों में ट्रंप गए थे वहां पर मामले बढ़े हैं। वहीं इस शोध के बाद ट्रंप अपने विपक्षी डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडन के निशाना पर आ गए हैं। बिडेन ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप को आपकी (जनता) की परवाह नहीं है। वो अपने समर्थकों की भी परवाह नहीं करते हैं।
शोध के मुताबिक ट्रंप की रैली में बड़ी गड़बड़ियां हुईं थी। कोरोना महामारी के बाद भी वहां पर हजारों की संख्या में लोग जुटे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी, साथ ही बहुत से लोग ऐसे थे जिन्होंने मास्क तक नहीं लगाया था। राष्ट्रपति ट्रंप भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के पहले मास्क का प्रयोग बहुत ही कम करते थे। इसके अलावा प्रशासन की ओर से जारी कोरोना संबंधित प्रोटोकॉल का भी ट्रंप की रैलियां में जमकर उल्लंघन हुआ। इस वजह से उनकी रैलियां को सुपरस्प्रेडर की घटना माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications