Iraq Stampede: स्टेडियम में फुटबॉल मैच के फाइनल से पहले अचानक मची भगदड़, कई मरे
इराक के बसरा शहर के एक स्टेडियम में हो रहे फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कम से कम 2 लोग मरे हैं और कम से कम 80 घायल हैं।

File Image: PTI
इराक के प्रमुख शहर बसरा के एक स्टेडियम में हो रहे फुटबॉल मैच से पहले मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई, और कई घायल हो गए हैं। आधिकारिक इराकी समाचार एजेंसी ने एक चिकित्सा सूत्र के हवाले से बताया कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। समाचार एजेंसी अलजजीरा के मुताबिक गुरुवार की रात बसरा स्टेडियम में 8 देशों के अरबियन गल्फ कप के फाइनल मैच में मेजबान इराक का मुकाबला ओमान से होना है। इस दुर्लभ घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैच देखने की उम्मीद में सुबह से ही बिना टिकट के हजारों प्रशंसक स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
कम से कम 2 लोगों की मौत
अलजजीरा ने इराक के गृहमंत्री के हवाले से लिखा है कि गुरुवार को हुई इस भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं 80 लोग घायल हो गए हैं। स्टेडियम के अंदर एएफपी के एक फोटोग्राफर ने कहा कि जब भगदड़ मची तब टर्नस्टाइल्स बंद थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस के पहुंचते ही सायरन बजने लगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में स्टेडियम के बाहर लोगों का जमावड़ा नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications