अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति माइक पेंस का स्‍टाफ का मेंबर Coronavirus का शिकार

वॉशिंगटन। अमेरिका के उप-राष्‍ट्रपति माइक पेंस के ऑफिस का एक स्‍टाफ मेंबर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें हैं। पेंस के प्रवक्‍ता की तरफ से शुक्रवार शाम इस बात की पुष्टि की गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस के कुल 19,640 मामले सामने आाए हैं और 5,851 नए मामले हैं। इस वायरस की वजह से अमेरिका मे 264 लोगों की मौत हो गई है।

mike-pence

उपराष्‍ट्रपति के टेस्‍ट निगेटिव

पेंस की प्रवक्‍ता केटी मिलर की तरफ से कहा गया, 'आज शाम हमें उपराष्‍ट्रपति माइक पेंस के आॉफिस के एक मेंबर के कोरोना से पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उप-राष्‍ट्रपति माइक पेंस इस व्‍यक्ति के संपर्क में नहीं आए थे।' मिलर ने आगे कहा कि सीडीसी के निर्देशों के तहत कॉन्‍टैक्‍ट हिस्‍ट्री का अब पता लगाया जा रहा है। पेंस अभी तक ट्रंप प्रशासन के अहम व्‍यक्ति हैं जिन्‍हें कोरोना वायरस को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर आपसी सहयोग के लिए तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि कम से कम दो ऐसे लोगों के टेस्‍ट पॉजिटिव आए हैं जिन्‍होंने अमेरिकी इजरायल पब्लिक अफेयर्स कमेटी की पॉलिसी कॉन्‍फ्रेंस को वॉशिंगटन में अटेंड किया था। इस कॉन्‍फ्रेंस में पेंस के अलावा कुछ और सांसद और करीबी शामिल थे। सोमवार तक पेंस के कोरोना वायरस रिजल्‍ट निगेटिव आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+