एम्‍सटर्डम के सेंट्रल स्‍टेशन पर चाकू से लोगों पर हमला, दो लोग घायल

एम्‍सटर्डम। नीदरलैंड की राजधानी एम्‍सटर्डम के सेंट्रल स्‍टेशन में शुक्रवार को चाकू से लोगों पर हमला किया गया है। डच पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हमले में दो लोग घायल हैं। जिस जगह पर हमला हुआ है वह एम्‍सटर्डम का मुख्‍य स्‍टेशन है। हमले के बाद यात्री काफी डर गए और इधर-उधर भागने लगे। यात्रियों ने कई फोटोग्राफ शेयर की हैं जिसमें साफ नजर आ रहा है कि इमरजेंसी टीमें कैसे घायलों का इलाज कर रही हैं। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।

amsterdam-attack.jpg

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीड़‍ितों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सेंट्रल स्‍टेशन को अस्‍थायी तौर पर खाली करा लिया गया था। पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है। स्‍टेशन के बाहर कई एंबुलेंस नजर आ रही थीं और डरे यात्री पूरे घटनाक्रम को करीब से देख रहे थे। हमलावर की पहचान अभी नहीं हो सकी है और न ही यह साफ हुआ है कि हमले का मकसद क्‍या था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+