इराक में सिंजर की पहाडि़यों पर फंसे शरणार्थीयों की मदद के लिए जाएंगे श्री श्री रविशंकर
बैंगलोर। आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर इराक में शरणार्थी शिविरों का दौरा करेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग की सहयोगी संस्थान IAHV (International Association for Human Values) एवं स्थानीय एनजीओ ने 110 टन खाद्य सामग्री एकत्रित की है जो यजीदी शरणार्थी शिविरों में बांटा जायेगा। आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान की तरफ से प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई है कि अभी तक डेढ़ टन खाद्य सामग्री हवाई मार्ग द्वारा सिंजर की पहाडि़यों तक पहुंचाया गया है।

संस्थान की तरफ से बताया गया है कि वर्तमान में भी खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम प्रगति पर है। जानकारी के मुताबिक श्री श्री रविशंकर खुद 19 एवं 20 नवंबर को शरणार्थी शिविरों का दौरा भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री श्री रविशंकर जी ने पूर्व में यूरोप, अमेरिका एवं भारत की सरकारों से यजीदियों को सहायता प्रदान करने एवं रक्षा करने की गुहार लगाई थी। श्री श्री ने बताया कि अभी तक अमेरिका ने हमारी सहायता करने का निर्णय लिया है और दो हेलीकाप्टर प्रदान किए हैं, जिनसे हम खाद्य सामग्री सिंजिर की पहाड़ियों तक ले जा सकें।
अभी भी हमारे पास काफी खाद्य सामग्री है, जो हमें सिंजिर की पहाड़ियों पर फंसे शरणार्थियों तक पहुंचाना है। श्री श्री 19 एवं 20 नवंबर को इन शरणार्थी शिविरों का दौरा करेंगे एवं कुर्दिस्तान की राजधानी इर्बिल में 20 नवंबर को IAHV द्वारा एक गोष्ठी 'प्रोटेक्टिंग वूमेन एण्ड ब्रिंगिंग स्टेबिलिटी एंड पीस' में भी भाग लेंगे। इर्बिल, डिहॉक एवं खाजिर के शरणार्थी शिविरों में हजारों की तादाद में क्रिश्चितयन, यजीदी एवं कुर्दिस शिया समुदाय के लोग जीर्ण-शीर्ण हाल में पड़े हुए हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग और इराक
आर्ट ऑप लिविंग ने इराक में शांति और अहिंसा का संदेश फैलाने का निश्चय किया। सितम्बर, 2003 से आर्ट ऑफ लिविंग ने इराक में आघात से पीड़ित लोगों को राहत दिलाने की पहल की तब से आर्ट आफ लिविंग और सुदर्शन क्रिया एवं श्वांस लेने की तकनीक से 10,000 इराकी लोगों ने तनाव से मुक्ति प्राप्त की। आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर इसी श्रृंखला में 21 मई से 24 मई, 2007 को शांति और अहिंसा का संदेश लेकर इराक के दौरे पर गए और श्री श्री के प्रयासों के कारण पहली बार भारत के एक आध्यात्मिक गुरु को इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया।












Click it and Unblock the Notifications