Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है कनाडा', भारत के खिलाफ ट्रूडो के आरोपों पर भड़का श्रीलंका

Sri Lanka On India Canada Row: भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद बढ़ता जा रहा है। कनाडा भारत के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाने के फंसता नजर आ रहा है। अब भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी भारत का समर्थन किया है। भारत और कनाडा के राजनयिक विवाद पर श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने सोमवार (स्थानीय समय) को कहा कि कनाडा आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने आगे कहा कि, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बिना किसी सबूत के कुछ अपमानजनक आरोप लगाने का यही तरीका है।

Sri Lankan On India Canada Row

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने आगे कहा कि, 'वह कनाडाई प्रधानमंत्री की टिप्पणियों से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं क्योंकि जस्टिन ट्रूडो अपमानजनक और प्रमाणित आरोपों के साथ सामने आए हैं।'

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि, 'श्रीलंका के लिए भी ट्रूडो ने यही बात कही थी कि श्रीलंका में एक भयानक नरसंहार हुआ था, जो कि झूठ था। हर कोई जानता है कि हमारे देश श्रीलंका में कोई नरसंहार नहीं हुआ था।'

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने यह भी कहा कि, 'मैंने देखा, कैसे कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने नाजियों से जुड़े किसी व्यक्ति का जोरदार स्वागत किया है। इसलिए मुझे इस बात से कोई हैरानी नहीं होती है कि कभी-कभी पीएम ट्रूडो अपमानजनक आरोप बिना कुछ सोच-समझे लगाते हैं।'

भारत-कनाडा के बीच 'हरदीप सिंह निज्जर' की हत्या को लेकर विवाद!

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितंबर कनाडा के संसद में कहा कि, खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका हो सकती है। भारत की संलिप्तता का आरोप लगाने के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।

हरदीप सिंह निज्जर भारत में एक नामित आतंकवादी था। 18 जून 2023 को कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हालांकि, भारत ने आरोपों को खारिज कर दिया है और उन्हें "बेतुका" और "प्रेरित" बताया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+