श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति का सीक्रेट बैलेट से आज होगा चुनाव, तीन उम्मीदवार मैदान में

कोलंबो, 20 जुलाई। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को जल्द ही एक नया राष्ट्रपति मिल सकता है। पिछले हफ्ते जिस तरह से लोगों के भारी विरोध के बीच गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर चले गए उसके बाद श्रीलंका जल्द ही नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगा। नए राष्ट्रपति का चुनाव सीक्रेट बैलेट से होगा। मंगलवार को श्रीलंका के सांसदों ने तीन सांसदों को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर चुना है। जिसमे डलास अलहपेरुमा, कार्यकारी राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और अनुरा कुमारा डिसनायके शामिल हैं। इन तीनों में से कोई एक श्रीलंका का अगला राष्ट्रपति बन सकता है।

sri lanka

श्रीलंका के विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा, ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। प्रेमदासा ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, अपने देश की बेहतरी के लिए मैं अपना नामांकन राष्ट्रपति पद से वापस लेता हूं। हमारी पार्टी डलास को राष्ट्रपति बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेगी। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए आज 225 सांसद अपने वोट का इस्तेमाल सीक्रेट बैलेट के जरिए करेंगे और देश के अगले राष्ट्रपति को चुनेंगे।

प्रेमदासा ने भारत से अपील की है कि वह श्रीलंका की मदद करें फिर बुधवार को जो भी फैसला हो। जो भी देश का अगला राष्ट्रपति बने, मेरी नरेंद्र मोदी और अन्य दलों व भारत के लोगों से अपील है कि वह श्रीलंका की मदद जारी रखें और यहां के लोगों को तबाही से बाहर लाने में हाथ बढ़ाएं। वहीं रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट करके लिखा, बक मैं मई माह में देश का प्रधानमंत्री बना तो देश की अर्थव्यवस्था ढह चुकी थी, देश में बिजली सिर्फ 5 घंटे के लिए थी, पिछले दो महीनों से दिन में सिर्फ 3 घंटे की बिजली कटौती हो रही है, किसानों को खाद मुहैया कराई जा रही है। गैस की किल्लत को खत्म किया गया है। बता दें कि आखिरी बार 1993 में श्रीलंका ने संसद के जरिए देश का राष्ट्रपति चुना था, उस वक्त राष्ट्रपति रानासिंघे प्रेमदासा की हत्या हो गई थी। उस वक्त डीबी विजयतुंगा को निर्विरोध राष्ट्रपति चुना गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+