कोलंबो ब्लास्ट: श्रीलंका के रक्षा सचिव कपिला विद्यारत्ने ने दिया इस्तीफा

कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक के बाद एक आठ सुसाइड ब्‍लास्‍ट में 359 लोगों की मौत हो गई तो करीब 500 लोग घायल हैं। इस हमले के बाद गुरुवार को श्रीलंका के रक्षा सचिव कपिला वैद्यारत्ने ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल आतंकी हमले के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना रक्षा सचिव और पुलिस प्रमुख दोनों से इस्तीफा मांगा था। जिसके बाद आज रक्षा सचिव ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिए हैं।

Sri Lankas defense secretary has resigned following suicide bombing attacks

एक के बाद एक आठ बम धमाकों के बाद सिरिसेना ने माना था कि सुरक्षा इंतजामों में चूक हुई है। साथ ही उन्होंने देश को भरोसा भी दिलाया है कि वे जल्द ही राष्ट्रीय पुलिस और सुरक्षा बलों में बड़ा फेरबदल करेंगे। बता दें कि श्रीलंका में बम धमाके को लेकर भारत सहित अन्य देशों की सुरक्षा एंजेसियों ने पहले ही आगाह किया था, लेकिन वहां के सुरक्षा विभाग ने इस एजेंसियों के अलर्ट को गंभीरता से नहीं लिया।

श्रीलंका में इन दहलाने वाले हमलों की साजिश दो ऐसे भाईयों ने रची थी जिनकी लाइफस्‍टाइल देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता था कि दोनों इतनी भयानक साजिश को अंजाम दे सकते हैं। श्रीलंका में हुए हमलों की जिम्‍मेदारी आईएसआईएस ने ली है। कोलंबो के माहवेला गार्ड्न्‍स में रहने वाले 33 वर्ष के इंसाफ इब्राहिम और उसके भाई 31 वर्ष के इल्‍हाम इब्राहिम को हमलों को मुख्‍य साजिशकर्ता माना जा रहा है।

इंसाफ के बारे मे स्थानीय पुलिस को पता चला है कि वो तांबे की फैक्‍ट्री का मालिक था और उसने ही शांगरी-ला होटल में हुए आत्‍मघाती हमले को अंजाम दिया था। रविवार की सुबह ईस्‍टर के मौके पर जब लोग नाश्‍ते के लिए होटल में इकट्ठा थे तभी इंसाफ ने कमर पर बंधी बेल्‍ट को ब्‍लास्‍ट कर दिया। इसके बाद जब पुलिस उसके घर की तलाशी के लिए पहुंची तो उसके छोटे भाई इल्‍हाम इब्राहिम ने बम में ब्‍लास्‍ट कर दिया। इस ब्‍लास्‍ट में उसके अलावा, पत्‍नी और तीन बच्‍चों की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Sri Lanka Blast: जिंदगी की हर खुशी का मजा लेने वाले अरबपति इब्राहिम ब्रदर्स ने रची थी पूरी साजिश

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+