श्रीलंका ने दिया भारत का साथ, खुद को सार्क सम्मेलन से किया अलग
कोलंबो। उरी हमले के बाद पाकिस्तान में आयोजित होने वाले सार्क सम्मेलन से अब श्रीलंका ने भी हिस्सा लेने से मना कर दिया।

इससे पहले बांग्लादेश, मालदीव, अफगानिस्तान, भूटान और भारत ने इस सम्मेलन में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।
श्रीलंका के विदेश मामलों के मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे माहौल में इस्लामाबाद में होने वाली सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया जा सकता है। यह सार्क सम्मेलन 9 से 10 नवंबर, 2016 को इस्लामाबाद में होना था।
बयान में कहा गया है कि सार्क चार्टर के सामान्य नियमों के मुताबिक सभी स्तरों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाने चाहिए।
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद के हर स्वरूप की हम निंदा करते हैं और चाहते हैं कि आतंकवाद से इस पूरे क्षेत्र में सख्ती से साथ निपटा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications