Sri Lanka: प्रदर्शनकारियों ने पीएम का निजी आवास फूंका, 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 10 जुलाई: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक संकट बहुत ज्यादा गहरा हो गया है, जिस वजह से वहां की जनता विद्रोह पर उतर आई है। इस बीच शनिवार को फिर से वहां पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। जिस वजह से कई इलाकों में जमकर हिंसा हुई। शनिवार सुबह भीड़ ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद पीएम रानिल विक्रमसिंघे उनके निशाने पर आ गए और उनके घर पर हिंसा हुई।

Recommended Video

    Sri Lanka Crisis: 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे Gotabaya Rajapaksa | वनइंडिया हिंदी | *International
    विक्रमसिं

    श्रीलंकाई मीडिया के मुताबिक भारी संख्या में लोग पीएम विक्रमसिंघे के निजी आवास के बाहर इकट्ठा हुए थे। उनको सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं रुके। इसके बाद भीड़ ने पीएम के घर में तोड़फोड़ करते हुए उसको आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। फिलहाल अभी भी इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

    13 को इस्तीफा देंगे राष्ट्रपति
    वहीं भीड़ द्वारा राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्ध ने सभी दलों की बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी नेताओं ने राष्ट्रपति और पीएम के इस्तीफे की शर्त रखी। इसके बाद रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी अभी भी शांति नहीं हुए हैं। श्रीलंका न्यूजवायर के मुताबिक श्रीलंका के राष्ट्रपति 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे। ये न्यूज स्पीकर के हवाले से आई है।

    इस्तीफों का दौर जारी
    शनिवार शाम को श्रीलंका के कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री बंडुला गुणवर्धने, हरिन फर्नांडो और मानुषा नानायकारा ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग के प्रमुख सुदेवा हेत्तियाराची ने भी अपना पद छोड़ दिया।

    स्विमिंग पूल में नहाते दिखे प्रदर्शनकारी
    वहीं राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा बना हुआ है। वहां पर भारी संख्या में लोग जमा हुए हैं। साथ ही वो अंदर तोड़फोड़ कर रहे। इसके अलावा बहुत से प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के स्विमिंग पूल में नहाते नजर आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+