श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना ने संसद भंग की, जनवरी में मध्यावधि चुनाव
कोलंबो। श्रीलंका में राजनीतिक उठापटक के बीच राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने संसद को भंग कर, मध्यावधि चुनाव का ऐलान कर दिया है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने 5 जनवरी को मध्यावधि चुनाव की बात कही है। श्रीलंका के नवनियुक्त प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे संसद में बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति सिरीसेना ने संसद भंग करने का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री पद को लेकर दो हफ्ते से चल रही राजनीतिक खींचतान के बाद राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने शुक्रवार को संसद भंग कर दी। श्रीलंका में अब तय वक्त से दो साल पहले ही चुनाव कराने पड़ेंगे। राष्ट्रपति सिरीसेना ने 225 सदस्यों वाली संसद भंग करने के आधिकारिक दस्तावेज पर दस्तखत कर दिए हैं। राष्ट्रपति का ये आदेश शनिवार आधी रात से लागू हो गया है।
विक्रमसिंघे की जगह महिंदा राजपक्षे को पीएम बनाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ। सिरीसेना ने 26 अक्टूबर को विक्रमसिंघे को पीएम पद से हटाकर महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। तब से लगातार श्रीलंका में संवैधानिक संकट जारी है। श्रीलंका की 225 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए 113 सदस्यों का आंकड़ा जरूरी होता है। सिरिसेना ने बहुमत होने की दावा किया था लेकिन वो बहुमत नहीं जुटा पाए। जिसके बाद श्रीलंका मध्यावधि चुनाव की ओर गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications