Sri lanka Live: दिनेश गुणेवर्धने बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन जारी
कोलंबो, 20 जुलाई : श्रीलंका में बदलते राजनीतिक हालात और भारी प्रदर्शनों के बीच दिनेश गुणेवर्धने को श्रीलंका का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज कोलंबो के फ्लावर रोड स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। बता दें कि, श्रीलंका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच श्रीलंका की सेना ने देर रात सख्त अभियान चलाया। पूरी रात सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच विद्रोह देखने को मिला। सेना ने प्रदर्शनकारियों के टेंट आदि को उखाड़ दिया और राष्ट्रपति के सचिवालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया, बैरिकेडिंग को लगाया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के कैंप में सेना ने शुक्रवार को छापेमारी की थी। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि रानिल विक्रमसिंघे हमे खत्म करना चाहते हैं, ये लोग एक बार फिर से ये कर रहे हैं, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे, हम अपने देश को इस तरह की राजनीति से मुक्त कराना चाहते हैं।

बता दें कि, श्रीलंका में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव कर दिया गया है और रानिल विक्रमसिंघे को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। 44 सालों के बाद पहली बार देश की संसद में राष्ट्रपति का चुनाव किया गया है। नए राष्ट्रपति का चुनाव सीक्रेट बैलेट से किया गया है। सात दशकों के इतिहास में अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने के लिए 2 करोड़ 20 लाख की आबादी वाले इस द्वीप देश के भविष्य पर सवाल बने हुए हैं। श्रीलंका की सभी राजनीतिक पार्टियों ने एकजुट होकर सरकार बनाने का फैसला किया है और वो फैसला कितना कारगर होता है, वो आने वाला वक्त ही बताएगा। श्रीलंका संकट के बीच पल पल की अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहिए...
#WATCH Ranil Wickremesinghe takes oath as the President of Sri Lanka pic.twitter.com/xo0txXR0ct
— ANI (@ANI) July 21, 2022
रानिल विक्रमसिंघे चुने गये नये राष्ट्रपति
"I hereby withdraw my candidacy for the position of President": Sri Lanka LoP Sajith Premadasa
(file pic) pic.twitter.com/GjzxZY97qU
— ANI (@ANI) July 19, 2022
आर्थिक संकट के बीच स्थगित हुआ टूर्नामेंट
Right now we've 225 Parliamentarians choosing the President. Parliament composes of Gotabaya Rajapaksa's Legislative majority & President will be chosen from this composition. I've given my name, will see what happens. We're talking to all members: Sri Lankan LoP Sajith Premadasa pic.twitter.com/b2dhEhjcCS
— ANI (@ANI) July 17, 2022












Click it and Unblock the Notifications