श्रीलंका में सड़कों पर टैंक लेकर उतरी सेना, प्रदर्शन रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के मालदीव छोड़कर सिंगापुर चले गए हैं। इस बीच देश में बवाल मचा हुआ है। ऐसे में स्थिति को संभालने के लिए सेना को खुली छूट दे दी गई है। सेना कोलंबो की सड़कों पर उतर गई है।
कोलंबो, 14 जुलाईः श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के मालदीव छोड़कर सिंगापुर चले गए हैं। इस बीच देश में बवाल मचा हुआ है। ऐसे में स्थिति को संभालने के लिए सेना को खुली छूट दे दी गई है। सेना कोलंबो की सड़कों पर उतर गई है। इस दौरान बख्तरबंद वाहनों से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, श्रीलंकाई सेना ने देश के लोगों से स्थिति को सुधारने में मदद करने की अपील की है। श्रीलंकाई सेना के चीफ जनरल शावेंद्र सिल्वा ने लोगों से पुलिस और सेना का सहयोग करने की अपील की।

सड़क पर उतरी सेना
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सेना के बयान के हवाले से श्रीलंका के सैनिकों को संपत्ति और जीवन के विनाश को रोकने के लिए आवश्यक बल का उपयोग करने के लिए अधिकृत किया गया है। इससे पहले बुधवार को श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे ने देश की सेना और पुलिस को स्थिति संभालने के आदेश दिये थे।
आवश्यक कदम उठाने के मिले निर्देश
श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे ने कहा था कि सेना और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाने चाहिए। वहीं, श्रीलंकाई सेना ने देश के लोगों से स्थिति को सुधारने में मदद करने की अपील की है। श्रीलंकाई सेना के चीफ जनरल शावेंद्र सिल्वा ने लोगों से पुलिस और सेना का सहयोग करने की अपील की थी।
आम लोगों से सहयोग की अपील
शावेंद्र शिल्वा ने कहा कि राष्ट्रपति के इस्तीफे और नए राष्ट्रपति के चुने जाने तक देश की जनता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद करे। इसके साथ ही सेना प्रमुख ने आम लोगों से सार्वजनिक या निजी संपत्तियों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की। इससे पहले बुधवार को कोलंबो में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर नियंत्रण कर लिया था। इस दौरान श्रीलंका की सेना ने प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री कार्यालय में एंट्री करने से रोकने का कोई भी प्रयास नहीं किया था।

सिंगापुर पहुंचे गोटाबाया
श्रीलंका में उग्र प्रदर्शन के बाद मालदीव पहुंचे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आज सिंगापुर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजपक्षे ने मालदीव छोड़ दिया है और एक निजी जेट से सिंगापुर पहुंचे हैं। इससे पहले गोटाबाया राजपक्षे ने वादा किया था कि वो बुधवार यानि 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे लेकिन बुधवार बीत जाने के बाद भी उनके इस्तीफे की कोई खबर नहीं आई है।

अब तक नहीं सौंपा इस्तीफा
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति राजपक्षे अपनी पत्नी इओमा राजपक्षे और दो रक्षा अधिकारी के साथ बीती रात एसक्यू 437 पर माले से सिंगापुर के लिए रवाना होने की उम्मीद थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के कारण वह उस विमान में नहीं चढ़े। इसके बाद राजपक्षे ने मालदीव सरकार से एक निजी विमान उपलब्ध कराने की मांग की थी। 73 वर्षीय गोटबाया राजपक्षे 9 जुलाई को प्रदर्शनकारियों की भीड़ के उनके आवास पर धावा बोलने के बाद छिप गए थे, उन्होंने घोषणा की थी कि वे 13 जुलाई को अपना इस्तीफा सौपेंगे।












Click it and Unblock the Notifications