SpiceJet की स्पेशल फ्लाइट स्लोवाकिया के लिए होगी रवाना, मंत्री किरेन रिजिजू भी जाएंगे साथ
स्पाइस जेट स्लोवाकिया के लिए विशेष निकासी उड़ान संचालित करेगा, किरेन रिजिजू ऑन-बोर्ड,
नई दिल्ली, 01फरवरी। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से वहां काफी संख्या में भारतीय छात्र और लोग फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए आपरेशन गंगा ऑपरेट कर रही है। अभी तक काफी संख्या में छात्र भारत लौट चुके हैं लेकिन बहुत से भारतीय अभी वहां से निकल पाने में कामयाब नहीं हुए हैं। वहीं मंगलवार को भारतीयों को लाने के लिए स्पाइस जेट की स्पेशल फ्लाइट रवाना हो रही है। जिसमें मंत्री किरेन रिजिजू भी सवार होकर वहां लोगों को बचाने जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू स्लोवाकिया के लिए रवाना होने से पहले कहा हम स्लोवाकिया में फंसे हुए भारतीयों की निकालने संबंधी अभियान का समन्वय करेंगे और यूक्रेन से आने वाले हमारे छात्रों के लिए वीजा के संबंध में उनकी सरकार से सहयोग मांगेंगे। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता उन्हें सुरक्षित वापस लाना होगा।
बता दें भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और प्रवासियों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन 'गंगा' शुरू किया जिसके तहत अब तक भारतीय छात्रों की तीन खेप भारत आ चुकी है। स बीच यूक्रेन में अभी भी घर वापसी का इंतजार कर रहे छात्रों ने यूक्रेनी सेना पर हिंसा और जबरन रोकने की बातें सामने आ रही हैं। कीव के रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के बाद छात्र ने भारतीय दूतावास से वहां से उन्हें जल्द से जल्द निकालने की अपील की है। छात्र ने कहा कि यूक्रेनी गार्ड छात्रों को ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति नहीं दे रहे थे और लोगों की पिटाई भी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें छात्रों के साथ कुछ गार्ड मार-पीट करते और धमकाते नजर आ रहे हैं। जबकि छात्रों को ट्रेनों से सफर करने की सलाह दी जा रही है लेकिन ट्रेन में भी वो सुरक्षित नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications