अब दीवार पर पेशाब करोगे तो भींग जाएगी पतलून, लंदन की दीवारों पर लगाई गई अनोखी पेंट

यह पेंट बेहद प्रभावी है। जैसे ही कोई पेंट लगी दीवार पर पेशाब करने की कोशिश करता है पेशाब की धार दीवार पर टकराकर उस पर ही गिर जाती है। अधिकारी ने कहा कि यह पेशाब करने वालों को सबक सिखाने के लिए काफी है।

anti-pee paint

सड़क किनारे दीवार पर पेशाब करने वालों से भारत ही नहीं बाकी दुनिया भी परेशान है। ऐसे में इन लोगों की बुरी हरकत पर लगाम लगाने के लिए लंदन प्रशासन ने एक अनोखा तरीका ढूंढ़ निकाला है। इसके लिए लंदन की दीवारों पर अब एक खास एंटी-पी पेंट (पेशाब-रोधी पेंट) लगाया जाएगा। यह एक ऐसा पेंट है जो दीवार पर गिरने के पश्चात सीधे नहीं बल्कि बाउंस होकर दूर गिरता है। इससे दीवार पर पेशाब करने वाले लोगों की पतलून और जूते भींग जाने का खतरा बना रहता है।

बेहद प्रभावी है ये पेंट

ये खास पेंट लंदन के सोहो में लगभग एक दर्जन जगहों पर लगाया जा रहा है। सोहो के अधिकारी के मुताबिक इस एंटी-पी पेंट को बार, रेस्तरां, थिएटर और अन्य मनोरंजन स्थलों के साथ-साथ अपार्टमेंट और घरों की दीवारों पर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पेंट बेहद प्रभावी है। जैसे ही कोई पेंट लगी दीवार पर पेशाब करने की कोशिश करता है पेशाब की धार दीवार पर टकराकर उस पर ही गिर जाती है। अधिकारी ने कहा कि यह पेशाब करने वालों को सबक सिखाने के लिए काफी है।

साल में एक बार पेंट कराना जरूरी

वेस्टमिंस्टर सिटी काउंसिल ने कहा कि दीवारों पर पेशाब की समस्या से हम काफी समय से जूझ रहे हैं। इससे हमारे सोसायटी के लगभग 3000 लोग बेहद परेशान हैं। हम सुबह उठते हैं तो अपने दीवारों पर पेशाब की छीटें देखते हैं। हमारे दरवाजे पर पेशाब की महक आती रहती है। अब यहां के लोगों को उम्मीद है कि दीवार पर एंटी-पी पेंट करने से इस पर रोक लग पाएगी। इस पेंट का निर्माण करने वाली टीम ने बताया कि फुटपाथ और दीवारों से पेशाब साफ करने में जो खर्चा आता है उसके मुकाबले ये पेंट काफी सस्ता पड़ता है। हालांकि इसे दीवार पर साल में कम से एक बार पेंट करना जरूरी होगा।

दीवार पर पेशाब करना पड़ेगा महंगा

एंटी-पी पेंट एक सुपरहाइड्रोफोबिक लिक्विड है। देखने में ये पारदर्शी होता है। इस पेंट को इस तरह से बनाया गया है कि इस पर पानी की एक बूंद गिरते ही वह बाउंस बैक हो जाती है। ऐसे में दीवार पर इस पेंट को लगाने के बाद कोई भी इंसान दीवार पर पेशाब करने से पहले कई बार सोचेगा। इतना ही नहीं लंदन में पेंट लगाने के साथ-साथ दीवारों पर एक क्यूआर कोड भी लगाया जाएगा। ताकि पता चल सके कि आसपास कहां पब्लिक टॉयलेट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+