जब SPAR19 सबसे अधिक ट्रैक की जाने वाली उड़ान बन गई
माना जा रहा था कि FR24 वेबसाइट को या तो नैंसी की सुरक्षा के मद्देनजर रोक दिया गया था या फिर इसका सर्वर इतने लोगों के एक साथ आने को बर्दाश्त नहीं कर सका।
न्यूयॉर्क, 5 अगस्त : SPAR-19 एक बोईंग कंपनी का विमान है,जो यूएस एयरफोर्स के नाम से रजिस्टर्ड है। जब यूएस हाउस रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ताइवान का दौरा कर रही थीं, उस वक्त SPAR-19 विमान को Flightradar24 पर सबसे अधिक ट्रैक किया गया था। माना जा रहा था कि FR24 वेबसाइट को या तो नैंसी की सुरक्षा के मद्देनजर रोक दिया गया था या फिर इसका सर्वर इतने लोगों के एक साथ आने को बर्दाश्त नहीं कर सका है।

SPAR-19 को लाखों लोगों ने ट्रैक किया
उस वक्त पूरी दुनिया में नैन्सी पेलोसी का ताइवान दौरा कौतुहल का विषय बन गया जब चीन ने उन्हें ताइपे नहीं जाने की धमकी दी थी । चीन ने कहा था कि अगर नैन्सी ताइवान का दौरा करेंगी तो बीजिंग अमेरिका के खिलाफ सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा। इसके बाद दुनिया भर में लोग यह जानने में लग गए कि नैन्सी किस विमान से ताइपे का दौरा करेंगी। क्या अमेरिका ऐसे समय में अपने ताकतवर विमान नैन्सी को मुहैया करवाएगी, जो किसी अमेध किले के समान है।

सबसे ज्यादा लोगों ने उड़ान को ट्रैक किया
जब SPAR19 विमान अपने तय समयानुसार कुआलालंपुर से ताइपे के लिए उड़ान भरी उस वक्त Flightradar24 पर सबसे अधिक इस उड़ान को लोगों ने ट्रैक किया। जब यह विमान ताइपे उतरा तो दुनिया भर में करीब 708,000 से अधिक लोग इसे ट्रैक कर रहे थे। यह Flightradar24 के इतिहास में सबसे अधिक ट्रैक की जाने वाली लाइव फ्लाइट बन गई। जानकार बताते हैं कि, कुआलालंपुर से ताइपे की दूरी सात घंटे की है और इतने वक्त में 2.92 मिलियन लोगों ने SPAR19 उड़ान को ट्रैक किया।

नैन्सी को लेकर FR24 पर SPAR-19 को किया जा रहा था ट्रैक
दुनिया में हर कोई नैन्सी की विमान को खोजने में जुटा हुआ था। मलेशिया में केवल उतरने की औपचारिकता पूरी करने के बाद नैंसी का सफर ताइवान की तरफ शुरू हो चुका था। इस बीच फ्लाइट राडार पर रिकार्ड 3 लाख लोगों ने इसको एक समय पर खोजा। इसके बाद इस वेबसाइट पर FR24 Canceled का मैसेज दिखाई देने लगा। इसके बाद FR24 ने ट्वीट में बताया कि वेबसाइट पर अधिक भार होने की वजह ऐसा हो रहा है। इसमें लिखा गया था कि टीम लगातार इस समस्या को खत्म करने की कोशिश कर ही है। आपको बता दें कि नैंसी बुधवार को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ताइवान पहुंची थीं।

इतिहास में पहली बार इतने लोगों ने उड़ान ट्रैक किया
जब SPAR19 विमान अपने तय समयानुसार कुआलालंपुर से ताइपे के लिए उड़ान भरी उस वक्त Flightradar24 पर सबसे अधिक इस उड़ान को लोगों ने ट्रैक किया। जब यह विमान ताइपे उतरा तो दुनिया भर में करीब 708,000 से अधिक लोग इसे ट्रैक कर रहे थे। यह Flightradar24 के इतिहास में सबसे अधिक ट्रैक की जाने वाली लाइव फ्लाइट बन गई। जानकार बताते हैं कि, कुआलालंपुर से ताइपे की दूरी सात घंटे की है और इतने वक्त में 2.92 मिलियन लोगों ने SPAR19 उड़ान को ट्रैक किया।

हर कोई नैन्सी की विमान खोज रहा था
दुनिया में हर कोई नैन्सी की विमान को खोजने में जुटा हुआ था। मलेशिया में केवल उतरने की औपचारिकता पूरी करने के बाद नैंसी का सफर ताइवान की तरफ शुरू हो चुका था। इस बीच फ्लाइट राडार पर रिकार्ड 3 लाख लोगों ने इसको एक समय पर खोजा। इसके बाद इस वेबसाइट पर FR24 Canceled का मैसेज दिखाई देने लगा। इसके बाद FR24 ने ट्वीट में बताया कि वेबसाइट पर अधिक भार होने की वजह ऐसा हो रहा है। इसमें लिखा गया था कि टीम लगातार इस समस्या को खत्म करने की कोशिश कर ही है। आपको बता दें कि नैंसी बुधवार को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ताइवान पहुंची थीं।

कारण जानें
माना जा रहा था कि FR24 वेबसाइट को या तो नैंसी की सुरक्षा के मद्देनजर रोक दिया गया था या फिर इसका सर्वर इतने लोगों के एक साथ आने को बर्दाश्त नहीं कर सका है। आपको बता दें कि नैंसी पेलोसी, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री समेत अन्य सदस्यों को लेकर जाने वाले SPAR-19 जो कि एक बोईंग कंपनी का विमान है, यूएस एयरफोर्स के नाम से रजिस्टर्ड है। इस विमान ने चीन के किसी भी खतरे से बचने के लिए अपना रास्ता बदल लिया था। ये विमान फिलीपींस से होता हुआ ताइवान की तरफ गया था।

कैसे ताइवान पहुंचा विमान
जानकारी के मुताबिक, ये विमान दक्षिण चीन सागर के ऊपर से न जाने की बजाए दूसरे रास्ते से ताइवान की तरफ गया था। इससे पहले कभी भी लोगों में किसी विमान को खोजने का इतना क्रेज देखने को नहीं मिला था।
(Photo Credit: Twitter)

Click it and Unblock the Notifications