स्पेन में नाइट क्लब में आग लगने से 13 की मौत, 4 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
स्पेन के मर्सिया में एक नाइट क्लब में रविवार सुबह आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। आपातकालीन सेवाएँ अभी भी घटनास्थल पर हैं और अधिक पीड़ितों की तलाश कर रही हैं।
आग के बाद क्लब की छत गिर गई। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।अधिकारियों ने कहा कि आग पर नियंत्रण पाने और बचाव प्रयास अभी भी जारी हैं। उनके मुताबिक हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय समयानुसार लगभग 06:00 बजे (04:00 GMT) अटालायस क्षेत्र में लोकप्रिय टीट्रे नाइट क्लब में आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, आग ला फॉन्डा नाम के क्लब में लगी और इससे सटे हुए दो अन्य क्लब तक फैल गई।
अग्निशामक अंततः लगभग 08:00 बजे इमारत में प्रवेश करने में सफल रहे और चार शवों की खोज की, फिर लगभग 40 मिनट बाद दो अन्य शवों की खोज की। इमारत की तलाशी लेने पर उन्हें शव मिलते रहे।
मर्सिया आपातकालीन सेवा वेबसाइट ने कहा कि घायलों में 22 और 25 साल की दो महिलाएं और 41 और 45 साल के दो पुरुष शामिल हैं, जिन्हें धुएं में सांस लेने के कारण अस्पताल ले जाया गया।
हादसे में घायल एक शख्स ने कहा कि अचानक क्लब की बिजली चली गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग चिल्ला रहे थे कि आग लगी है। फिर फायर अलार्म बज गया।
मर्सिया शहर के मेयर जोस बैलेस्टा ने तीन दिन के शोक की घोषणा की। वहीं राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, "वे (मर्सिया) से आने वाली खबरों से चिंतित और निराश हैं।












Click it and Unblock the Notifications