आसमान में फटा स्टारशिप, फिर असफल हुआ रॉकेट लांच, फिर भी खुशियां क्यों मना रही एलन मस्क की टीम?
स्पेस एक्स और एलन मस्क दोनों ने ही इस घटना से सीख लेने की बात कही। बता दें कि स्पेस एक्स जब लॉन्च के बाद धरती लैंडिंग करने वाला रॉकेट बना रहा था तब भी उसे सफलता से पहले कई बार असफल होना पड़ा था।

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप एक बार फिर सफलतापूर्वक लांचिग में असफल रहा। दुनिया का सबसे ताकतवर कहा जाने वाला ये रॉकेट गुरुवार शाम लॉन्च के बाद गल्फ ऑफ मैक्सिको के ऊपर फट गयी। इसे टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया था।
यह स्टारशिप धरती से ऑरबिट में जा पाता उससे पहले ही इसमें एक जबरदस्त धमाका हुआ और ये बीच आसमान में फट कर बिखर गया। स्टारशिप के कैप्सूल को उड़ान के तीन मिनट के बाद रॉकेट के बूस्टर से अलग होना था। लेकिन यह दोनों अलग नहीं हो सके और रॉकेट में धमाका हो गया।
स्टेनलेस स्टील से बने स्टारशिप को 17 अप्रैल को लांच किया जाना था लेकिन कुछ खराबी की वजह से इसे आज लांच किया गया। ये रॉकेट भले ही बीच आसमान में फट गया लेकिन इंसानों के अंतरिक्ष में सफर के लिए इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
रॉकेट के लांच होने के बाद बीच आसमान में फटने के बाद भी स्पेसएक्स की टीम ने तालियां बजा कर इस मौके की खुशी मनाई है। स्पेसएक्स ने इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है, स्टारशिप के पहले फ्लाइट टेस्ट के लिए पूरी स्पेसएक्स टीम को बधाई!
टीमें डेटा को रिव्यू करना जारी रखेंगीं और अगले फ्लाइट टेस्ट की दिशा में काम करेंगी। स्पेस एक्स ने आगे कहा कि ऐसे टेस्ट से हम सीखते हैं। इसी से सफलता मिलती है।
एलन मस्क ने भी इस लांचिग को लेकर ट्वीट किया है। मस्क ने ट्विटर पर स्पेशएक्स की टीम को बधाई दी और कहा कि इससे हम कुछ महीने बाद होने वाले टेस्ट को लेकर हमने बहुत कुछ सीखा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टारशिप के फेल होने के बाद भी स्पेसएक्स हेडक्वार्टर में एम्प्लॉइज खुशी मनाते दिखाई दिए क्योंकि रॉकेट का लॉन्चपैड से उड़ना ही बड़ी सफलता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस स्टारशिप बूस्टर सेपरेशन में असफल साबित हुई। लेकिन उससे पहले इसने लांचिंग के कई चरण पूरे कर लिए थे। ये कंपनी की एक बड़ी सफलता है। स्पेसएक्स इससे सीख लेकर बेहतर कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications