SpaceX’s Starship: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट में ब्लास्ट, मंगल पर जीवन बसाने का सपना टूटा?
SpaceX's Starship: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) का स्टारशिप अंतरिक्ष यान ( Starship spacecraft) उड़ान के बीच में ही टूट गया और एक बहुत बड़ा मिशन फेल हो गया है। रॉकेट के टूटने के बाद आसमान से गिरने वाले मलबों की वजह से एयरलाइनों को अपने उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।
हालांकि, एलन मस्क की कंपनी ने गुरुवार को पृथ्वी पर लौटते समय पहले चरण के दौरान बूस्टर तो अपने लॉंचपैड पर कामयाबी के साथ लौच आया, लेकिन उसके नई पीढ़ी के मानवरहित अंतरिक्ष यान में ब्लास्ट हो गया।

स्पेसएक्स का स्टारशिप मिशन कैसे हो गया फेल? (How did SpaceX's Starship mission fail?)
दरअसल, स्टारएक्स का स्टारशिप दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट माना जाता है, जिसका सातवां टेस्ट फेल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय समय के मुताबिक, सुबह चार बजे टेक्सास के बोका चिका से स्टारशिप रॉकेट को लॉंच किया गया था, लेकिन लॉंच होने के सिर्फ 8 मिनट के बाद ही रॉकेट का निचला हिस्सा, जिसे बूस्टर कहा जाता है, वो तो कामयाबी के साथ अपने लॉंचपैड पर वापस लौट आया, लेकिन उसके ऊपरी हिस्से में, जिसे शिप कहा जाता है, उसमें ऑक्सीजन लीक होने लगा, जिसकी वजह से उसमें ब्लास्ट हो गया।
मिशन फेल होने के बाद अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा, कि "ब्लास्ट के बाद कुछ समय के लिए उस क्षेत्र से उड़ान भरने वाले विमानों को स्पीड कम करने के लिए कहा गया था और कुछ विमानों के रूट डायवर्ट कर दिए गये।"
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय बाद विमानों का ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया।
एलन मस्क ने कहा है, कि अंतरिक्ष यान का टूटना, जहाज के इंजन फायरवॉल के ऊपर गुहा में ऑक्सीजन या ईंधन के रिसाव के कारण हुआ मालूम होता है।
एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "स्पष्ट रूप से लीक की दोबारा जांच करने के अलावा, हम उस वॉल्यूम में अग्नि शमन जोड़ेंगे और संभवतः वेंट क्षेत्र को बढ़ाएंगे।" उन्होंने कहा, कि "अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं है, जो अगले लॉन्च को अगले महीने से आगे बढ़ाए जाने का सुझाव देता हो।"
इसके अलावा, एलन मस्क ने अपने मिशन की नाकामयाबी को स्वीकार करते हुए गिरते हुए मलबे की फुटेज भी जारी की।
उन्होंने लिखा, कि "कामयाबी अनिश्चित है, लेकिन मनोरंजन की गारंटी है।"
स्पेसएक्स ग्राउंड कंट्रोल ने संयुक्त राज्य अमेरिका में टेक्सास के ब्राउन्सविले के पास अपने लॉन्च साइट से उड़ान भरने के लगभग साढ़े आठ मिनट बाद प्रोटोटाइप वाहन से संपर्क खो दिया।
ये प्रोटोटाइव वाहन अपनी पहली उड़ान पर निकला था और अपने साथ 10 डमी सैटेलाइट्स को लेकर गया था और इसका काम पृथ्वी का एक आंशिक चक्कर पूरा करना था।
कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "स्टारशिप ने अपने उड़ान के दौरान एक तेज अनिर्धारित विघटन का अनुभव किया।"
कंपनी ने कहा है, कि "टीम मूल कारण को बेहतर ढंग से समझने के लिए आज के उड़ान परीक्षण से डेटा की समीक्षा करना जारी रखेगी। इस तरह के परीक्षण के साथ, सफलता हम जो सीखते हैं उससे आती है, और आज की उड़ान हमें स्टारशिप की विश्वसनीयता में सुधार करने में मदद करेगी।"
यह मिशन स्पेसएक्स के स्टारशिप की सातवीं परीक्षण उड़ान थी, जिसके बारे में मस्क का मानना है, कि एक दिन यह लोगों और कार्गो को मंगल ग्रह पर ले जाएगा।
इससे पहले गुरुवार को जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन ने अपने न्यू ग्लेन रॉकेट को पहली बार सफलतापूर्वक कक्षा में प्रक्षेपित किया, जो वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा की दौड़ में एक मील का पत्थर साबित हुआ। ब्लू ओरिजिन लॉन्च के बाद एक्स पोस्ट की एक सीरिज में, मस्क ने अपने अंतरिक्ष उद्योग प्रतिद्वंद्वी के साथ अपने रिश्ते की तुलना 2008 की कॉमेडी, स्टेप ब्रदर्स में विल फेरेल और जॉन सी रेली के पात्रों के बीच की गतिशीलता से की थी।
स्टारशिप का सातवां टेस्ट क्यों किया गया था?
रिपोर्ट के मुताबिक,
इस टेस्टिंग के जरिए रीजाइन की गई न्यू जेनरेशन शिप की जांच करना था
इस सिस्टम के जरिए नासा चंद्रमा से वापस लौटन की योजना बना रहा है
नासा के आर्टेमिस III मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा से वापस लाने के लिए स्पेसएक्स को चुना है
ऐतिहासिक मिशन 2027 में लॉन्च होने वाला है
एलन मस्क ने दावा किया है, कि स्टारशिप का उपयोग भविष्य के मंगल मिशनों के लिए किया जा सकता है।
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications