फिर से फेल हुआ स्पेसएक्स का सबसे ताकतवर स्टारशिप, उड़ान भरने के बाद फटा बूस्टर, टूटा संपर्क
अमेरिकी उद्योगपति और दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क का स्टारशिप सफलतापूर्वक लांन्च हो गया है। स्टारशिप व्हीकल को शनिवार शाम 6:30 बजे लॉन्च किया गया। यह स्टारशिप का दूसरा ऑर्बिटल टेस्ट है।
हालांकि अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा और उससे आगे ले जाने के लिए विकसित स्पेसएक्स का मानव रहित अंतरिक्ष यान स्टारशिप बूस्टर वापस पृथ्वी पर आते समय फट गया, लेकिन स्टारशिप आगे बढ़ गया।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक बूस्टर और स्टारशिप अंतरिक्ष यान उड़ान भरने के बाद सफलतापूर्वक अलग हो गया थे। इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप सुपर हेवी बूस्टर नष्ट हो गया। हालांकि स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कुछ समय तक अपनी यात्रा जारी रखी।
इस बीच स्पेसएक्स के एक इंजीनियर ने कहा है कि टीम ने इस फ्लाइट के सेकेंड स्टेज का डेटा खो दिया है। स्पेसएक्स ने इसकी लाइव स्ट्रीम भी बंद कर दी है।
इससे पहले स्पेस एक्स ने 20 अप्रैल को अमेरिका के टेक्सास शहर से 'स्टारशिप' लॉन्च किया था, लेकिन कुछ ही समय बाद यह विफल हो गया था। ये रॉकेट एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने बनाया है। यह स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट था।
स्पेस-X के स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और इस बड़े रॉकेट को मिलाकर इन्हें स्टारशिप नाम दिया गया है। ये स्टारशिप 100 लोगों को एक साथ मंगल ग्रह पर ले जाने में सक्षम होगा। ये इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में सक्षम होगा।
इस स्टारशिप को दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट बताया जाता है। इसकी ऊंचाई 394 फीट और व्यास 29.5 फीट है। यह रॉकेट दो हिस्से में बंटा हुआ है। ऊपर वाले हिस्से की ऊंचाई 164 फीट है। इसके अंदर 1200 टन ईंधन आता है।
दूसरा हिस्से की ऊंचाई 226 फीट है। ये रीयूजेबल है। यानी यह स्टारशिप को एक ऊंचाई तक ले जाकर वापस आ जाएगा। इसके अंदर 3400 टन ईंधन आता है। इसे 33 रैप्टर इंजन ऊर्जा प्रदान करते हैं।
2 साल पहले स्पेसएक्स ने चालक दल के चंद्र लैंडर के रूप में स्टारशिप का उपयोग करने के लिए नासा से लगभग 3 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट किया था। नासा के आर्टेमिस मून प्रोग्राम के तहत स्टारशिप का उपयोग किया जाएगा।
स्पेसएक्स और नासा मिलकर एसएलएस रॉकेट और ओरियन कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह तक पहुंचाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications