Spacewalk Video: अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस में फेंका सामान, आखिर क्या थी वजह?

अंतरिक्ष का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें दो अंतरिक्ष यात्रियों ने कुछ सामान फेंक दिया।

nasa

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर हाल ही में दो अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेसवॉक किया। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में अपना कुछ सामान फेंक दिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब इसकी वजह भी सामने आ गई है। (वीडियो-नीचे)

नासा के मुताबिक रूसी कॉस्मोनॉट्स (अंतरिक्षयात्री) सर्गेई प्रोकोपयेव और दिमित्री पेटेलिन ने हाल ही में 7 घंटे का स्पेसवॉक किया। उन्होंने स्टेशन के बाहर कुछ तकनीकी काम किए और अन्य चीजों का निरीक्षण किया। इस पूरे स्पेसवॉक का वीडियो जारी किया गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंतरिक्ष यात्रियों के पास करीब 5 किलो का एक बंडल रहता है। उन्होंने उसे जानबूझकर छोड़ दिया। इसके बाद वो अंतरिक्ष में कहीं गुम हो गया।

हालांकि बहुत से लोगों ने बिना कुछ सोचे समझें, अंतरिक्षयात्रियों की आलोचना शुरू कर दी। साथ ही उन पर अंतरिक्ष में कचरा फैलाने का आरोप लगाया। बाद में वैज्ञानिकों ने इसकी सच्चाई बताई।

जलकर हुए राख
दरअसल स्टेशन के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में एयरलॉक ले जाने के बाद उन्होंने इस्तेमाल किए गए हार्डवेयर को इकट्ठा किया। इसके बाद इसे छोड़ दिया। वो पृथ्वी की ओर आया और वायुमंडल में पहुंचते ही जलकर राख हो गया होगा, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

मामले में एक वैज्ञानिक ने कहा कि करीब 7 घंटे और 11 मिनट तक चलने वाली स्पेसवॉक के दौरान दोनों कॉस्मोनॉट्स ने एयरलॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उस हार्डवेयर को इकट्ठा किया, जिसकी अब जरूरत नहीं थी। ऐसे में उन्होंने उसे फेंक दिया, ताकि वो जलकर नष्ट हो जाए और स्टेशन में कचरा ना इकट्ठा हो।

15 देश मिलकर करते हैं ऑपरेट
आपको बता दें कि अंतरिक्ष स्टेशन संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, जापान और ब्रिटेन सहित 15 देशों की पांच अंतरिक्ष एजेंसियों की साझेदारी से चलता है। उसके रखरखाव के लिए बीच-बीच में अंतरिक्ष यात्री स्पेसवॉक करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+