आखिरकार गलत साबित हुई वैज्ञानिकों की ये थ्योरी, एक तारे ने अपने साथी तारे को ही निगला
हमारी आकाशगंगा (Galaxy) काफी अनोखी है, जहां एक तारे या ग्रह का एक-दूसरे से खास संबंध है। अरबों सालों से वो उस संबंध के साथ एक-दूसरे का चक्कर लगा रहे, लेकिन ब्रह्मांड में हर जगह ऐसी स्थिति नहीं है। कुछ जगहों पर तारों के संबंध की थ्योरी गलत भी साबित हो रही, जिसको देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

आसान भाषा में समझें
अब इस मामले को आसान भाषा में समझिए। हमारी आकाशगंगा में बाइनरी सिस्टम है। यहां पर एक पैरेंट तारा होता है, जिसकी ग्रह परिक्रम करते हैं। हमारे सौरमंडल में सूर्य और 8 ग्रह इसी सिस्टम पर काम कर रहे। यहां पर पैरेंट तारा सूर्य है, पृथ्वी समेत अन्य ग्रह उसका चक्कर एक तय रूट पर लगा रहे हैं। कोई ग्रह दूसरे ग्रह को नुकसान नहीं पहुंचाता और ना ही वो एक दूसरे के तय रूट पर आते हैं।

कितनी है पृथ्वी से दूरी?
शुरू में तो शोधकर्ताओं को लग रहा था कि ये सिस्टम ब्रह्मांड में हर जगह लागू होता होगा, लेकिन अब दो ऐसे ग्रहों का पता चला है, जो आपस में भिड़ रहे। उसमें एक ग्रह लगातार दूसरे ग्रह को निगल रहा है। इसके बारे में रिसर्च करने पर पता चला कि ये पृथ्वी से 3000 प्रकाशवर्ष दूर हरक्यूलिस नक्षत्र की दिशा में स्थित हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक इन दोनों ग्रहों का सिस्टम बाइनरी तारा सिस्टम पर आधारित था, जिसे "कैटाक्लिस्मिक वेरिएबल्स" (cataclysmic variables) के नाम से जाना जाता है।

दूरी हो गई कम
कैटाक्लिस्मिक वेरिएबल्स में एक तारा हमारे सूर्य की तरह है, जबकि दूसरा पृथ्वी की तरह। वैसे तो उनको एक-दूसरे से तय दूरी पर घूमना था, लेकिन लाखों सालों बाद अब इन दोनों तारों की बीच की दूरी कम हो गई है। पृथ्वी और चंद्रमा जितनी दूरी पर स्थित हैं, उससे भी कम ज्यादा दूरी पर वो दोनों तारे आ गए हैं।

दूसरे को निगल रहा बड़ा तारा
इस विषय को लेकर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एस्ट्रोफिजिसिस्ट केविन बर्ज ने नेचर जर्नल में रिपोर्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों तारों के पास आने का मतलब ये नहीं कि वो एक दूसरे से अच्छा व्यवहार कर रहे। वहां पर बड़ा तार छोटे तारे को निगल रहा है। वहां पर बड़े तारे को आप सूर्य और छोटे तारे को हमारी पृथ्वी की तरह मान सकते हैं। ऐसे में ये लगता है कि बाइनरी सिस्टम वाली थ्योरी हर जगह फिट नहीं बैठती है।












Click it and Unblock the Notifications