Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कल्पना चावला की मौत से सबक! अब NASA फूंक- फूंक कर रख रहा कदम, सुनीता विलियम्स ने याद दिलाई पूरी कहानी

फ्लोरिडा से अपने स्टारलाइनर अंतरिक्षयान से उड़े दोनों यात्री 7 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे। उनका मिशन केवल 8 दिनों का था लेकिन अंतिरक्ष यान में खराबी के चलते उनकी धरती पर वापसी में लंबा वक्त लग रहा है। सेपेस एजेंसी ने सुनीता और विल्मोर की पृश्वी पर वापसी को फरवरी 2025 तक के लिए टाल दिया है। ऐसे में अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और उनके साथी ने एक बार फिर कल्पना चावला की मौत की पूरी हिस्ट्री की याद दिला दी। हालांकि इस बार नासा पूरी तैयारी के साथ दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर उतारने जा रही है। ऐसे में स्पेस एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि वो अपने प्लान में किसी भी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ेगा।

2003 में इस वजह से हुई थी कल्पना चावला की मौत
अंतरिक्ष यान कोलंबिया एक दशक पहले पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही टूट गया था। स्पेस की ये एक बड़ी दुर्घटना थी, जिसमें 1 फरवरी, 2003 को हुई। इसमें कल्पना चावला समेत छह अन्य की मृत्यु हो गई। कोलंबिया दुर्घटना से पहले, 28 जनवरी, 1986 को इससे भी बड़ा हादसा हुआ था, जब अंतरिक्ष यान चैलेंजर में विस्फोट हो गया। हादसे में चालक दल के सभी सदस्यों की मौत हो गई थी। इन दुर्घटनाओं में 14 अंतरिक्ष यात्रियों की जान चली गई।

Space Mission lesson to NASA

कल्पना चावला के यान में हादसा क्यों?
1 फरवरी, 2003 को भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला और छह अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की मौत ने स्पेस एजेंसियों को हिलाकर रख दिया था। तमाम प्रयासों के बावजूद स्पेस से धरती की ओर आ रहे एस्ट्रोनॉट्स और विमान चालक दल के सदस्यों को बचाया नहीं जा सका। एक्सपर्ट्स ने आरोप लगाए कि नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की इसमें गलती थी।

इस हादसे के बाद सा ने अगले दो सालों तक अंतरिक्ष यात्रा पर बैन लगा दिया। इस हादसे की जांच में पता चला कि फोम का एक टुकड़ा शटल के बाहरी टैंक से टूटकर यान के विंग को जा लगा, जिससे विंग में एक छेद हो गया। तेजी से धरती पर वापस आते कोलंबिया स्पेस शटल में गैसे भरनें लगी और इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता सभी यात्रियों की 15 सेकेंड़ के अंदर मौत हो गई।

अब सुनीता विलियम्स- विल्मोर की वापसी में जल्दबाजी नहीं
एक बयान में एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ड्रैगन मिशन के यान को मौजूदा स्थिति में पृथ्वी पर लाना एक बड़ा जोखिम भरा कार्य है। ऐसे में नासा किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है। ऐसे में स्पेस एजेंसी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुश विल्मोर को अब के बजाय फरवरी 2025 में स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन में लाने का निर्णय लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+