स्पेस में देरी सुनीता विलियम्स के लिए खतरा! कमजोर हड्डी, आंख में सूजन, 2 महीने बाद कैसा है हाल, कब होगी वापसी?
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पिछले 67 दिनों से अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन मिशन पर अंतरिक्ष में हैं। 8 महीने के मिशन पर गईं विलियम्स इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर मिशन क्रू ड्रैगन की वापसी को लेकर नए विकल्प के तौर पर SpaceX Dragon कैपसूल को इस्तेमाल करने के बारे में सोच रही है।
स्पेसएक्स ड्रैगन एक टेस्टेड रीयूजेबल स्पेसक्राफ्ट है। फरवरी 2025 तक सुनीता विलियम्स और विलमोर को ISS पर रहना पड़ सकता है। क्योंकि Dragon का अगला मिशन स्थगित किया जा चुका है। इस बीच एस्ट्रोनॉट विलियम्स और विलमोर की समस्याएं सामने आ रही हैं।

बोइंग के नए स्टारलाइनर को जून में सुनीता विलियम्स और बैरी बुश विलमोर के साथ पहली टेस्टिंग के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया था। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को एक हफ्ते के भीतर ही पृथ्वी पर वापस लौटना था। आईएसएस (International Space Station) पर उतरते ही स्टारलाइनर कैपसूल में थ्रस्टर फेल्यर और हीलियम लीक जैसी खामियां आ गईं। इन खामियों के चलते दोनों एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी को टाल दिया गया और अब दोनों की जल्द वापसी की उम्मीद भी टूटती जा रही है। हालांकि स्पेस एक्स ने अपने मिशन क्रू ड्रैगन की वापसी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
सुनीता विलियम्स की स्वास्थ्य समस्याएं
क्रू ड्रैगन मिशन की वापसी में देरी के साथ चिंताएं बढ़ गई हैं। सुनीता विलियम्स और बुश विलमोर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का स्वास्थ्य भी खराब हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ISS पर लंबे एक्सपोजर से लेकर माइक्रोग्रेविटी तक, सुनीता विलियम्स और बुश विलमोर को कई हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे बोन डेनसिटी की कमी, आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्या भी है। ऐसे में DNA डैमेज होने के चलते कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की संभावना भी है।












Click it and Unblock the Notifications