South Korea: दक्षिण कोरियाई सांसद बे ह्यून-जिन पर जानलेवा हमला, एक महीने में दूसरी ऐसी घटना

South Korea news: दक्षिण कोरिया में सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी की सांसद बे ह्यून-जिन पर हमला हुआ है। वह सियोल के गंगनम में एक सड़क से गुजर रही थी तभी उनके सिर पर किसी ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। फिलहाल वह सियोल अस्पताल में भर्ती हैं।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि हमलावर को तुरंत घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दिग्ध की गिरफ्तारी अपराध स्थल से हुई। दक्षिण कोरिया की स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, अपराधी ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी उम्र 15 साल है।

South Korean parliamentarian Bae Hyun-jin attacked

रिपोर्ट में कहा गया कि चाकू मारने से पहले हमलावर ने बे से उसका नाम पूछा। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले को अंजाम देने के लिए अपराधी ने छोटे पत्थर का इस्तेमाल किया गया था। हमले के पीछे का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं है। संदिग्ध के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

पीपुल्स पार्टी के प्रवक्ता जंग ही-योंग ने एक बयान में कहा, "हम हमले से दुखी होने के अलावा कुछ नहीं कर सकते।" प्रवक्ता ने कहा, "हम गहन जांच और अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह करते हैं।"

जब बे ह्यून-जिन को अस्पताल ले जाया जा रहा था तब वो बेहोश थीं। हालांकि नवीनतम जानकारी के मुताबिक बे की हालत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। एएफपी ने बताया कि सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद को सियोल के सून चुन ह्यांग यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया। कथित तौर पर उसके सिर के पीछे चोट लगी थी।

यह घटना साउथ कोरिया के विपक्षी नेता ली जे-म्यूंग पर बुसान शहर में हुए हमले के एक महीने के भीतर हुई है। जे-म्यूंग बुसान शहर में नए एयरपोर्ट का मुआयना कर रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते वक्त उनकी गर्दन पर एक अज्ञात शख्स ने चाकू से वार कर दिया था। बाद में उनकी सर्जरी हुई थी।

पहले भी हो चुके हैं नेताओं पर हमले

साउथ कोरिया में हथियार रखने को लेकर कड़े कानून हैं। हालांकि, इसके बावजूद देश में कई बार नेताओं पर हमले हो चुके हैं। इससे पहले विपक्षी नेता रहे सोंग यंग-गिल पर 2022 में एक पब्लिक इवेंट के दौरान हथौड़े से हमला हुआ था।

2015 में साउथ कोरिया में मौजूद अमेरिकी राजदूत मार्क लिपर्ट पर भी एक इवेंट में हमला हुआ था। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति पार्क गेन-ह्ये पर भी 2006 में चाकू से हमला हुआ था। इसके बाद उनके चेहरे की सर्जरी की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+