बेअसर साबित हुई किम जोंग उन की धमकी, उत्तरी कोरिया-अमेरिका की सेना ने किया संयुक्त सैन्य अभ्यास

उत्तर कोरिया ने शनिवार दोपहर एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने शनिवार सुबह 8 बजे अचानक लॉन्चिंग ड्रिल का आदेश दिया था।

South Korea stages air drill with US

File Image: PTI

उत्तर कोरिया के अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) को लॉन्च करने के बावजूद अमेरिका और साउथ कोरिया की सेना ने रविवार को एक संयुक्त हवाई अभ्यास किया। दक्षिण कोरिया की सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा शनिवार को एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण के जवाब में रविवार को एक अमेरिकी रणनीतिक बमवर्षक को शामिल करते हुए एक संयुक्त हवाई अभ्यास किया। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी वायु सेना F-22 लड़ाकू जेट ने B-1B बमवर्षक लेकर दक्षिण कोरियाई वायु सेना F-35 लड़ाकू जेट के साथ सैन्य अभ्यास किया।

उत्तर कोरिया ने दी थी चेतावनी

इससे पहले उत्तर कोरिया ने शनिवार दोपहर जापान के पश्चिमी तट से दूर समुद्र में एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने शनिवार सुबह 8 बजे अचानक लॉन्चिंग ड्रिल का आदेश दिया था, जिसके बाद Hwasong-15 मिसाइल दागी गई। उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी KCNA ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के खिलाफ रणनीति बनाने वालों के विरोध की क्षमता का वास्तविक प्रमाण है। KCNA ने कहा कि Hwasong-15 परीक्षण ने उत्तर के "शक्तिशाली भौतिक परमाणु निवारक" और "शत्रु शक्तियों पर घातक परमाणु पलटवार की अपनी क्षमता" के प्रयासों को अत्यंत मजबूत बना दिया है, जिसका मुकाबला नहीं किया जा सकता।

अमेरिका पर भड़कीं किम यो जोंग

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका पर भड़क गईं। उन्होंने यूएस पर प्योंगयोंग के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीति का आरोप लगाया। किम यो ने कहा, "मैं चेतावनी देती हूं कि हम दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखेंगे और उसके हर शत्रुतापूर्ण कदम के खिलाफ उसके अनुरूप शक्तिशाली और भारी जवाबी कार्रवाई करेंगे।" उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु और मिसाइल खतरे को देखते हुए अमेरिका और साउथ कोरिया ने वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू करने की घोषणा की थी। उससे पहले ही शनिवार को किम जोंग ने मिसाइल परीक्षण का आदेश दिया। हालांकि संयुक्त अभ्यास से जाहिर है कि अमेरिका और पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया पर इस धमकी का कोई असर नहीं पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+