किम जोंग का सिर कलम करने के लिए विशेष सैनिक दस्ते को ट्रेनिंग दे रहा दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया अपने सैनिकों को एक खास ट्रेनिंग दे रहा है। ये सैनिक तब सक्रिय होंगे जब दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया में युद्ध की स्थिति होगी। इनका काम उत्तर कोरिया के तानाशाह को मारने की कोशिश करेंगे।
नई दिल्ली। दुनियाभर में अपनी तानाशाही के लिए मशहूर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को मारने के लिए उसका दुश्मन देश दक्षिण कोरिया एक खास रणनीति पर काम कर रहा है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया अपने पड़ोसी देश उत्तर कोरिया से युद्ध होने की स्थिति में वहां के तानाशाह किम जोंग और कुछ बड़े नेताओं को निशाना बनाएगा। इसके लिए सैनिकों के खास दस्ते को ट्रेंड किया जा रहा है, जो इस काम को अंजाम देंगे।

खबर की मानें तो विशेष ट्रेनिंग हासिल करने वाला ये दस्ता उत्तर कोरिया में प्रवेश कर वहां के तानाशाह और नेताओं की हत्या कर देगा जिससे पूरे देश में अशांति फैल जाएगी और युद्ध में उत्तर कोरिया कमजोर पड़ जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए बेहद गुपचुप तरीके से चुने गए सैनिकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जिन्हें पूरी तरह से इस अभियान को छुपा कर रखने को कहा गया है। खास ट्रेनिंग और हथियारों से लैस ये सौनिक दस्ता युद्ध की स्थिति में उत्तर कोरिया के परमाणु संयत्र और मिसाइल लॉन्च केंद्र पर भी कब्जा करने के लिए हमला करेगा। ऐसा होने के बाद उत्तर कोरिया अपने मिसाइल लॉन्च सेंटर का इस्तेमाल दक्षिण कोरिया पर हमले के लिए नहीं किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि विशेष दस्ते को ट्रेंड करने का काम काफी वक्त से चल रहा है और अब अपने आखिरी दौर में है। माना जा रहा है कि दक्षिण कोरिया इस साल के अंत तक ये सैन्य इकाई तैयार कर लेगा। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने भी उत्तर कोरिया से युद्ध की स्थिति को देखते हुए विशेष तैयारी करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उत्तरी कोरिया के उकसावों का जवाब देने के लिए उनके देश की सेना हमेशा तैयार है। आपको बता दें कि दक्षिण और उत्तर कोरिया के रिश्ते लगातार तल्ख बनें रहते हैं।
पढ़ें- टर्की में रूस के राजदूत की हत्या, क्या वर्ल्ड वॉर 3 का है इशारा?












Click it and Unblock the Notifications