वीकएंड पर साउथ कोरिया में एप्‍पल स्‍टोर से लेकर कैफे तक हाउसफुल, अथॉरिटीज को डर फिर से लौट सकती है महामारी

सियोल। जिस तरह से साउथ कोरिया ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण लगाया है, उसकी पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। अब साउथ कोरिया ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए कॉन्‍टैक्‍ट ट्रेसिंग का काम शुरू किया है। यहां पर महामारी की वजह से कई बिजनेस आउटलेट्स खुल चुके हैं और फैक्ट्रियां भी अब काम करने लगी हैं। शुक्रवार को यहां पर कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा 18 पहुंच गया। फरवरी में यहां पर मरीजों की संख्‍या में तेजी से इजाफा हुआ था।

सरकार ने कहा घरों में रहने को, लोग निकले बाहर

सरकार ने कहा घरों में रहने को, लोग निकले बाहर

एक समय था जब साउथ कोरिया में रोजाना 900 से ज्‍यादा कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे थे। जनवरी माह के अंत में अमेरिका और साउथ कोरिया में एक साथ कोरोना वायरस के पहले मरीज का पता लगा था। अब तक अमेरिका में सात लाख से ज्‍यादा लोग संक्रमण के शिकार हैं तो वहीं साउथ कोरिया ने इस पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया है। पिछले माह से ग्राफ में गिरावट आने लगी है और 10,000 से कुछ ज्‍यादा मरीज देश में सामने आए। लोगों में भी अब एक नया आत्‍मविश्‍वास देखने को मिल रहा है और वह बाहर निकलने लगे हैं। सरकार की तरफ से लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी गई थी मगर इसके बाद भी शनिवार को पार्क, कैफे और सड़कों पर भारी भीड़ देखी गई।

रेस्‍टोरेंट्स में भी उमड़ी भीड़

रेस्‍टोरेंट्स में भी उमड़ी भीड़

साउथ कोरिया में पिछले कुछ दिनों में ठीक हो चुके लोगों में फिर से संक्रमण देखा गया था। इसकी वजह से अथॉरिटीज खासी परेशान हैं। जनता पूरी सावधानी बरत रही है और लोग मास्‍क के साथ ही बाहर जा रहे हैं। राष्‍ट्रपति मून जे इन सत्‍ता में वापस लौट चुके हैं और अब टेस्टिंग को और बड़े स्‍तर पर अंजाम देने की तैयारी की जा चुकी है। आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्‍पल ने साउथ कोरिया की तारीफ की है। इस देश में एप्पल का इकलौता स्‍टोर खुल चुका है। साउथ कोरिया की राजधानी सियोल के पॉश इलाके गंगनम में एप्‍पल स्‍टोर को खोला जा चुका है। कई रेस्‍टोरेंट्स भी खुले हैं और लोगों को एक-दूसरे से दो मीटर की दूरी पर देखा जा सकता है।

एप्‍पल स्‍टोर में पहले तापमान की चेकिेंग

एप्‍पल का स्‍टोर हो या फिर रेस्‍टोरेंट, पहले लोगों का तापमान चेक किया जा रहा है और फिर उन्‍हें अंदर दाखिल होने की इजाजत दी जा रही है। हालांकि देश में आर्थिक चिंताएं अभी तक बरकरारार है। कॉस्‍मेटिक स्‍टोर पर मैनेजर 30 साल की अहन का कहना है, 'मेरा मानना है कि यह एक मनोवैज्ञानिक मुद्दा है।' उन्‍होंने बताया कि महामारी से पहले स्‍टोर में लोग भरे रहते थे मगर अब बस 10 प्रतिशत ग्राहक ही यहां पर आते हैं। लोग मास्‍क पहनकर स्‍टोर पर आ रहे हैं और एक-दूसरे की तरफ देखकर बात करने से कतरा रहे हैं।

अथॉरिटीज ने दी लोगों को चेतावनी

अथॉरिटीज ने दी लोगों को चेतावनी

साउथ कोरिया के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन को डर है कि जिस तरह से लोग बाहर निकल रहे हैं, महामारी के फिर से फैलने का खतरा बढ़ गया है। सेंटर की तररफ से लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल डिस्‍टेनसिंग का पालन करें और अपनी साफ सफाई का पूरा ध्‍यान रखें। देश के उप-स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री किम गैनग्लिप ने कहा कि भले ही देश में महामारी के केस कम हो रहे हैं मगर कोई खतरा न लेना ही बुद्धिमानी होगी। उनका कहना है कि इस बात की पूरी संभावनाएं हैं कि देश में संक्रमण दोबारा लौट सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+