दक्षिण कोरिया की आखिरी झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 60 झोपड़ियों को हुआ नुकसान, बचाव में लगे 10 हेलीकॉप्टर

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने अधिकारियों से घटना से जानमाल के नुकसान को कम से कम करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने को कहा है।

last slums massive fire

Iamge: ANI

दक्षिण कोरिया में बची आखिरी झुग्गियों में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। गुरयोंग गांव में हुई इस अगलगी में 60 से अधिक झोपड़ियां जल गईं। इस दौरान 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित घर से निकाल लिया गया। इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। सीएनएन ने स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि यह आग सुबह 6:28 बजे लगी।

आग पर काबू पाने में लगे 4 घंटे

सीएनएन को गंगनम फायर स्टेशन के एक अधिकारी शिन योंग-हो ने बताया कि लगभग 4 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शिन के अनुसार इस अगलगी में 60 घर जलकर खाक हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकांश झुग्गियों का निर्माण विनाइल प्लाईवुड पैनल से किया गया था। उनके मुताबिक लगभघ 2700 वर्ग मीटर के इलाके में ये नुकसान हुआ है। फिलहाल अभी किसी के मरने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

800 से अधिक कर्मचारी तैनात

शिन के अनुसार इस अगलगी को रोकने के लिए 10 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए थे ताकि ऊंचाई से पानी का छिड़काव किया जा सके। इसके साथ ही 800 से अधिक अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद थे। अधिकारी शिन के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि गांव में प्लास्टिक शीट से बने एक घर में आग लग गई थी, जो बाद में बाकी मकानों में फैल गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की उचित वजह का पता लगाया जा रहा है।

राष्ट्रपति ने दिए निर्देश

सीएनएन ने सियोल के राष्ट्रपति कार्यालय का हवाला देते हुए बताया कि दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल, जो वर्तमान में स्विट्जरलैंड में विश्व आर्थिक मंच में भाग ले रहे हैं, को इस घटना के बारे में सूचित किया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, यून ने स्थानीय सरकार से निवासियों को निकालने और बचावकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इसके लिए उन्होंने सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने को कहा है।

दक्षिण कोरिया की आखिरी झुग्गी

आपको बता दें कि गुरयोंग दक्षिण कोरिया की एकमात्र झुग्गी बस्ती थी। इन झुग्गियों को दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में से एक दक्षिण कोरिया के धन और गरीबी के विभाजन के प्रतिनिधत्व के रूप में देखा जाता था। यह गांव बेहद चर्चित शहर गंगनम के पास बसा हुआ गांव था। गंगनम शब्द पुरी दुनिया में मशहूर हो गया था जब सिंगर साई ने 2012 में गंगनम स्टाइल गाना गाया था। यह अपने वक्त में पूरी दुनिया में सबसे अधिक सुना जाने वाला गाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+