'कम्फर्ट वीमेन': जापानी सैनिकों ने बनाया था दो लाख महिलाओं को 'सेक्स स्लेव'
सोल। आखिरकार लंबे अरसे से चल रहा 'कम्फर्ट वीमेन' विवाद सोमवार को उस समय समाप्त हो गया जिस समय जापान ने माना कि सेकंड वर्ल्ड वॉर के वक्त दो लाख से ज्यादा महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाकर रखा गया था और इसलिए उसने साउथ कोरिया से माफी भी मांगी है।
गौर करने वाली बात यह है कि उस वक्त की 46 महिलाएं अभी भी जिंदा है जिनके लिए जापान ने एक अरब येन (करीब 55 करोड़ रुपए) की मदद करने की बात कही है। जापान ने सभी महिलाओं से इस बाबत माफी मांगी है।
जापानी सैनिकों ने दो लाख महिलाओं को बनाया था सेक्स स्लेव
इस बारें में जापान के विदेश मंत्री फूमियो किशिदा ने माफी मांगते हुए कहा कि यह पैसे पीड़ित महिलाओं का दर्द तो कम नहीं कर सकते हैं लेकिन उनके घाव को भरने की कोशिश में काम आ सकते हैं। इन पैसों को महिलाएं मुआवजा ना समझें,कम्फर्ट वीमेन मुद्दा जापानी सैनिकों की वजह से हुआ था।
कोरिया ने भी इस मामले में नर्मी दिखाते हुए कहा है कि हम जापान के इस कदम की सराहना करते हैं और हम भी वादा करते हैं कि अब इस मुद्दे पर हम सार्वजनिक रूप से कभी भी एक-दूसरे की आलोचना नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications