'ये नूडल्स नहीं बल्कि...' साउथ कोरिया के इस खाने पर डेनमार्क में लगा बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे 'जहर'
South Korea Noodles: मसालेदार नूडल्स खाने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है। चाइनीज खाने के शौकीन लोग नूडल्स के भी दीवाने होते हैं। जरा सोच कर देखिये कि पसंदीदा नूडल्स पर अगर देश में बैन लग जाए तो कैसा रहेगा? हाल ही में एक देश ने कोरियन नूडल्स पर बैन लगा दिया है। ऐसा क्यों, चलिये जानते हैं।
नूडल्स में होता है कैप्साइसिन
डेनिश फूड एडमिनिस्ट्रेशन ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि नूडल्स में कैप्साइसिन मिला होता है, ये वो कंपाउंड है जो नूडल्स को और भी मसालेदार बनाता है। हालांकि लोग इस तरह के नूडल्स को उंगलियां चाटकर खाते हैं।

बिक्री पर क्यों लगी रोक?
ऐसा बताया जाता है कि ये नूडल्स खाने में तो काफी लजीज लगते हैं मगर जैसे ही ये आपके पेट में जाते हैं तो एक तरह से जहर का काम करने लगते हैं। ऐसे में एडवाइजरी के तहत सैम्यांग इंस्टेंट रेमन लाइन के तीन प्रोडक्ट्स- बुलडैक 3x स्पाइसी एंड हॉट चिकन, 2x स्पाइसी एंड हॉट चिकन और हॉट चिकन स्टू- के डेनमार्क में बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। फूड अथॉरिटी की मानें तो अगर कोई किसी दुकान से नूडल्स खरीदता भी है तो उसे तुरंत ही स्टोर पर वापस करना होगा।
बच्चों को दी ये चेतावनी
छोटे बच्चे इन नूडल्स को बड़े ही चाव से खाते हैं। ऐसे में अगर बच्चों में इससे होने वाले दुष्प्रभाव के कुछ भी लक्षण दिखें तो फूड पॉइजन लाइन पर कॉल करने की सलाह दी गई है। नाबालिग बच्चों को भी नूडल्स खाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
बंपर कमाई के लालच में है कंपनी?
बताते चलें कि साउथ कोरिया की सैमयांग फूड कंपनी साल दर साल अपने नूडल्स के प्रोडक्शन में तेजी से बढ़ोतरी कर रही है। पिछले साल कंपनी के मुनाफे की बात की जाए तो इसने 110 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की थी। ऐसे में इस मुनाफे को देखते हुए कंपनी ने इन नूडल्स के प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ा लिया।
खतरनाक हैं इंस्टेंट नूडल्स
इंस्टेंट नूडल्स झट से तैयार होने वाले नूडल्स होते हैं। ऐसे में कई बार लोग अपना वक्त बचाने के लिए इनपर निर्भर रहते हैं। इसे पकाना काफी आसान होता है और ये टेस्टी भी होते हैं। मगर आपके लिये इसके कुछ नुकसान जानना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि अगर आप रोजाना इन नूडल्स का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत पर बहुत ही ज्यादा बुरा असर डालते हैं।
क्या होते हैं नुकसान?
इन इंस्टेंट नूडल्स में ढेर सारा अनहेल्दी फैट और प्रिजर्वेटिव होता है। ये सब शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में रोज इनका सेवन करना बहुत ज्यादा खतरनाक होता है।
डिस्क्लेमर: हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी उपलब्ध करवाना है। किसी भी उपाय को आजमाने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications