साउथ कोरिया में BMW की कारों में चलते-चलते लग रही आग, सरकार ने किया कंपनी को बैन

साउथ कोरिया की सरकार हजारों बीएमडब्‍लयू कारों को बैन करने जा रही है। पिछले कुछ दिनों में साउथ कोरिया में जर्मन कार बीएमडब्‍लयू की 40 कारों में आग लगने की घटना हुई है। इस घटना के बाद से ही यहां के लोगों में कंपनी को लेकर काफी गुस्‍सा है।

सियोल। साउथ कोरिया की सरकार हजारों बीएमडब्‍लयू कारों को बैन करने जा रही है। पिछले कुछ दिनों में साउथ कोरिया में जर्मन कार बीएमडब्‍लयू की 40 कारों में आग लगने की घटना हुई है। इस घटना के बाद से ही यहां के लोगों में कंपनी को लेकर काफी गुस्‍सा है। कंपनी ने हालांकि कार के एग्‍जास्‍ट सिस्‍टम को इसके लिए दोष दिया है। साउथ कोरिया में 15 अगस्‍त से बीएमडब्‍लूय कारों पर बैन प्रभावी हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैन की वजह से करीब 20,000 गाड़‍ियों पर असर पड़ेगा।

bmw-car-south-korea.jpg

जांच के बाद कर सकेंगे ड्राइव

साउथ कोरिया में पिछले माह 42 अलग-अलग मॉडल की कारों में आग लगने की घटना हुई है। कंपनी ने इन घटनाओं के बाद 1,06,000 कारों को वापस मंगाया है। वहीं साउथ कोरिया सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक 27,000 कारों की जांच हुई है। सरकार का कहना है कि बैन के लागू होने के बाद बाकी कारों की जांच भी पूरी कर ली जाएगी। बीएमडब्‍लूय मालिकों को सरकार की ओर से नोटिस भेजा गया है जाकि वे अपनी कार की जांच पूरी करा सकें। इस जांच के बाद ही बीएमडब्‍लूय मालिक कार चला सकेंगे। कंपनी की ओर से आग लगने की वजहों का पता लगाने के बाद भी सरकार ने अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है। पिछले वर्ष बीएमडब्‍लूय साउथ कोरिया का दूसरा सबसे पॉपुलर ब्रांड था। कंपनी ने यहां करीब 60,000 गाड़‍ियां बेची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+