दक्षिण कोरिया में कुत्ते खाने पर लगेगी रोक, हजारों साल पुराना रिवाज खत्म क्यों कर रहा देश?

सदियों से चलती आ रही एक परंपरा पर दक्षिण कोरिया रोक लगाने जा रहा है। सरकार जानवरों और कुत्तों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कुत्तों का मांस खाने पर रोक लगाने जा रही है।

दक्षिण कोरिया में कुत्ते का मांस खाना बहुत आम बात है। यहां पर कुत्तों का मांस खूब चाव से खाया जाता है। लेकिन अब दक्षिण कोरिया की सरकार ने कहा है कि वह 2027 तक देश में डॉग मीट पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है।

South Korea Plans Ban On Dog Meat

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कुत्ते को खाने की कोरियाई प्रथा की विदेशों में आलोचना होती रही है, लेकिन घरेलू स्तर पर भी इसका विरोध बढ़ रहा है। दक्षिण कोरिया के युवा हालिया सालों में कुत्ते के मीट खाने से परहेज कर रहे हैं और साथ ही इसके खिलाफ विरोध भी कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया में सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के नीति प्रमुख यू यूई-डोंग ने सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा, "कुत्ते के मांस की खपत को लेकर एक विशेष अधिनियम बनाकर सामाजिक विवादों को खत्म करने का समय आ गया है।"

यू ने कहा कि सरकार और सत्तारूढ़ दल इस साल प्रतिबंध लागू करने के लिए एक विधेयक पेश करेंगे। कृषि मंत्री चुंग ह्वांग-क्यून ने बैठक में कहा कि सरकार जल्द ही प्रतिबंध लागू करेगी और कुत्ते के मांस के उद्योग से जुड़े लोगों को अपना व्यवसाय बंद करने के लिए बाद बेहतर संभावनाएं तलाशेगी।

दक्षिण कोरिया लंबे समय से कुत्ते के मांस खाने को प्रतिबंधित करना चाहता है, लेकिन अभी तक वह ऐसा नहीं कर पाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया में हर साल 10 लाख कुत्तों का मांस खाया जाता है।

आपको बता दें कि कोरियाई प्रायद्वीप में कुत्ते का मांस खाना सदियों पुरानी प्रथा रही है। वहां पर कुत्ते के मांस की तासीर ठंडी मानी जाती है और इसे गर्मी से राहत पाने के तरीके के रूप में देखा जाता है।

इस बीच दक्षिण कोरिया के पशु अधिकार समूहों ने कुत्ते के मीट को खाने पर संभावित प्रतिबंध को लेकर खुशी जाहिर की है। ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल ने एक बयान में कहा, "हम सबने क्रूरता को खत्म के लिए इतना जटिल अभियान चलाया था जो एक सपने जैसा था मगर अब सच होने की कगार पर है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+