दक्षिण अफ्रीका के एक नाइट क्लब में मरे पाए गए 17 लोग, पुलिस कर रही जांच
दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणी शहर ईस्ट लंदन के एक नाइट क्लब में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग क्लब में संदिग्ध हालत में मरे पाए गए हैं। फिलहाल मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
केपटाउन, 26 जूनः दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणी शहर ईस्ट लंदन के एक नाइट क्लब में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग क्लब में संदिग्ध हालत में मरे पाए गए हैं। फिलहाल मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

गैस रिसाव भी हो सकता है कारण
शुरुआती रिपोर्ट्स में जानकारी मिल रही है कि शनिवार रात यहां गैस रिसाव से भगदड़ मच गई थी। रविवार सुबह नाइट क्लब के अंदर शव टेबल, कुर्सियों और फ्लोर पर पड़े थे। इस के साथ ही ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि क्लब में कुल 22 शव मिले हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने कहा कि जांच की जा रही है। पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने क्लब के अंदर जाने की इजाजत मांगी है।
पुलिस कर रही जांच
प्रांतीय पुलिस प्रमुख ब्रिगेडियर थेम्बिंकोसी किनाना ने सीएनएन से कहा, 'हमें एक रिपोर्ट मिली है कि पूर्वी लंदन में स्थित सीनरी पार्क में एक स्थानीय सराय में 17 लोगों की मौत हो गई है।' उन्होंने कहा कि अधिकारी अभी भी 'परिस्थितियों की जांच' कर रहे हैं। किनाना ने कहा कि फिलहाल हमें नहीं पता चल पाया है कि घटना में कोई जीवित बचा है या नहीं। जिन परिस्थितियों में लोगों की मौत हुई है, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि 18-20 साल की उम्र के युवाओं की मौत का कारण निर्धारित करना जल्दबाजी होगी।












Click it and Unblock the Notifications