दक्षिण अफ्रीका में ISIS से जुड़ी भारतीय महिला अपहरण के आरोप में गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका की स्‍पेशल पुलिस यूनिट हॉक्‍स ने एक भारतीय महिला और उसके पार्टनर को गिरफ्तार किया है। इस महिला और उसके पार्टनर पर आईएसआईएस के साथ जुड़े होने का आरोप है और दोनों को ब्रिटिश कपल के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस महिला का नाम फातिमा पटेल है।

जोहांसिबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की स्‍पेशल पुलिस यूनिट हॉक्‍स ने एक भारतीय महिला और उसके पार्टनर को गिरफ्तार किया है। इस महिला और उसके पार्टनर पर आईएसआईएस के साथ जुड़े होने का आरोप है और दोनों को ब्रिटिश कपल के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस महिला का नाम फातिमा पटेल है और इसके पार्टनर का नाम असलम डेल वेशियो है। दोनों पर ही इस कपल को लूटने उनके क्रेडिट कार्ड चुराने और उनसे शॉपिंग करने का आरोप है। इन दोनों ने जूलरी, कैंपिंग के उपकरण और इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेज का ढेर इकट्ठा करके रखा था और इस पूरे सामान को एक सूनसान जगह पर बरामद किया गया है। जिस जगह पर सामान मिला है उस जगह पर आईएसआईएस का झंडा भी लगा था।

south-africa-indian-woman.jpg

हॉक्‍स ने इस बारे में और ज्‍यादा जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। हॉक्‍स का कहना है कि यह मामला काफी संवेदनशील है और इस कपल की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि कपल को नौ फरवरी को जिस जगह पर देखा गया था वहां से 300 किलोमीटर की दूरी पर मिली है। वहीं संडे टाइम्‍स की ओर से चार्जशीट का हवाला देते हुए कहा गया है कि फातिमा और असलम पर आतंकवाद के तहत आने वाली धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है क्‍योंकि एक पिछड़े इलाके में आईएसआईएस का झंडा मिला है। असलम पर आईएसआईएस का समर्थन करने वाली वेबसाइट से जुड़ने और दूसरे फोरम में हिस्‍सा लेने का भी आरोप है। फातिमा और असलम का केस लड़ रहे वकील ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों कोर्ट में हाजिर हुए और उन्‍हें हिरासत में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+