Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जिस दिन गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, उसी दिन युवक की लगी 30 करोड़ की लॉटरी

नई दिल्ली: इंसान की किस्मत कब बदल जाए, ये किसी को भी नहीं पता होता है। इसका ताजा उदाहरण दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग (Johannesburg) शहर में देखने को मिला, जहां एक शख्स की गर्लफ्रेंड उसको छोड़कर चली गई। जिस वजह से वो पूरे दिन परेशान रहा, लेकिन उसी दिन उसकी किस्मत बदली और वो करोड़पति बन गया। उसको खुद इस बात का विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इस मुश्किल वक्त में अचानक इतनी खुशियां मिल जाएंगी।

Recommended Video

    जिस दिन गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, उसी दिन युवक की लगी 30 करोड़ की लॉटरी
    15 जनवरी को हुआ ब्रेकअप

    15 जनवरी को हुआ ब्रेकअप

    जॉन (बदला हुआ नाम) के मुताबिक वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लंबे वक्त से लिव-इन में रह रहे थे। 15 जनवरी को उनके बीच कुछ अनबन हुई और गर्लफ्रेंड उनको हमेशा के लिए छोड़कर चली गई। इसके बाद उनका मूड काफी ज्यादा खराब था। उनको कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या करें, इसलिए उन्होंने तुरंत उठकर अपनी लॉटरी की जांच करनी शुरू कर दी। तभी अचानक पता चला कि वो 3 मिलियन पाउंड की लॉटरी जीत गए हैं। भारत के हिसाब से देखें तो ये रकम करीब 30 करोड़ के आसपास होगी।

    काफी देर तक नहाते रहे

    काफी देर तक नहाते रहे

    जॉन ने बताया कि उन्हें लगा कि वो कोई सपना देख रहे हैं, जिसमें उनकी लॉटरी लगी है। इसके बाद वो तुरंत बाथरूम में गए और काफी देर तक ठंडे पानी से नहाते रहे। इसके बाद उन्होंने दोबारा आकर लॉटरी को चेक किया। तब जाकर उन्हें ये एहसास हुआ कि ये सपना नहीं हकीकत है और उनके हाथ एक बड़ा जैकपॉट लगा है। लॉटरी के बाद जॉन के सारे गम खुशियों में बदल गए।

    चार दिन बाद लॉटरी ऑफिस पहुंचे

    चार दिन बाद लॉटरी ऑफिस पहुंचे

    19 जनवरी को जॉन नेशनल लॉटरी ऑपरेटर के ऑफिस पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां लॉटरी के टिकटों के साथ जीत का दावा पेश किया। जांच में उनके सभी दस्तावेज सही पाए गए। मीडिया से बात करते हुए जॉन ने कहा कि मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने ये लॉटरी जीती है। एक रिश्ता खत्म होने की वजह से मैं परेशान था लेकिन अब सारी दिक्कतें दूर हो गई हैं।

    नहीं छोड़ेंगे नौकरी

    नहीं छोड़ेंगे नौकरी

    जॉन ने बताया कि वो फाइनेंस सेक्टर में काम करते थे। अब उनके हाथ इतनी बड़ी राशि आ गई है, लेकिन उनकी अभी रिटायर होने की कोई योजना नहीं है। वो जीते हुए पैसों का निवेश करेंगे। साथ ही उनकी दान देने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि वो अपने रिट्रेसमेंट पैकेज और बोनस का वेट कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। वो अब अचानक नौकरी छोड़कर उस पैकेज को गंवाना नहीं चाहते हैं।

    (तस्वीरें- प्रतीकात्मक)

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+