छोटे-छोटे कीड़ों को पीसकर आटा बना रही ये कंपनी, फिर उससे तैयार हो रहे चॉकलेट और स्नैक्स
नई दिल्ली: अगर आपको स्नैक्स और चॉकलेट खाना पसंद है, तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। अब एक कंपनी ने कीड़ों की मदद से इसको बनाना शुरू किया है। शुरुआत में लग रहा था कि इसको कोई पसंद नहीं करेगा, लेकिन अब ये पूरी दुनिया में छाया हुआ है। बहुत से लोग इसको खरीद रहे हैं, लेकिन वेजीटेरियन लोग इससे दूर भाग रहे।

केमिकल इंजीनियर का आइडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका की केमिकल इंजीनियर वेंडी वेसेला ने अपना एक स्टार्टअप (Matomani) शुरू किया है। उनका मानना है कि कीड़ों में बहुत से पोशक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन लोग इसको खा नहीं पाते। इस वजह से उन्होंने इससे स्नैक्स और चॉकलेट बनाने का तरीका खोजा। जिसको आराम से लोग खा सकेंगे।

पहले कीड़ों से बनता है आटा
वेंडी वेसेला के मुताबिक वहां के पेड़ों पर एक छोटा कीड़ा पाया जाता है, जिसे इल्ली कहते हैं। वो उनको इकट्ठा कर लेती हैं, फिर उससे आटा बनाती हैं। इसके बाद इस आटे का इस्तेमाल कर बिस्किट, प्रोटीन बार, चॉकलेट, शेक आदि बनाया जा रहा है। वेंडी ने बताया कि उन्होंने अपने प्रोडक्ट्स को अपमार्केट सैंडटन में लगे फूड फेयर में पेश किया था, जहां पर उनको अच्छा रिस्पांस मिला।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले ग्राहक
वेंडी को उनके एक ग्राहक ने बताया कि वो कीड़े का नाम सुनकर दूर भागते थे, लेकिन जब उन्होंने इस स्नैक्स को खाया तो उनका नजरिया बदल गया। उनको ये काफी पसंद आ रहा है। वेंडी ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं। खास बात ये है कि इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होता, इस वजह से उनको काफी अंतरराष्ट्रीय ग्राहक भी मिल रहे।

केकड़े से बन रही व्हिस्की
कुछ वक्त पहले अमेरिका से भी ऐसा मामला सामने आया था। वहां पर एक कंपनी केकड़ों से शराब बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में स्थित टैमवर्थ डिस्टिलिंग ने एक नई व्हिस्की की शुरुआत की है। ये व्हिस्की कोई आम नहीं है, ये ग्रीन केकड़ों की मदद से बनाई जा रही। इसे हाउस ऑफ टैमवर्थ क्रैब ट्रैपर कहा जाता है। कंपनी के मुताबिक वो अपनी व्हिस्की में केकड़े, मकई और मसाले मिला रहे, इसके चलते उसका बहुत ज्यादा बेहतरीन स्वाद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications