Solar Storm: पॉवरफुल स्टॉर्म! चारों ओर आग ही आग, टला Blackout का खतरा, जानिए वजह
नासा ने इसी हफ्ते ब्लैकऑउट का अलर्ट जारी किया था। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस तूफान ने पॉवर ग्रिड को भारी नुकसान की आशंका है। स्पस एजेंसी ने अब सैटेलाइट के डेटा को लेकर एक बड़ी बात कही है।
Solar Storm: नासा की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी (SDO) ने बड़ा दावा किया है। इससे पहले स्पेस एजेंसी ने बड़े सोलर स्टार्म को लेकर चेतावनी जारी की थी। एडीओ के से जुड़े साइंटिस्ट्स ने सूर्य के उत्तर- पूर्वी हिस्से पर एक बड़े विस्फोट का पता लगाया है। नई रिसर्च में दावा किया गया ये खगोलीय घटना स्पेस में उस जगह हुई है जहां नया सनस्पॉट उभरा है। नासा ने कहा इसके प्रभाव से एक सोलर स्टार्म आएगा। इस विस्फोट की वजह से पराबैंगनी विकिरण (सूर्य के प्रकाश) पर भी असर देखा गया।
नासा ने अपनी एक रिसर्च में दावा किया कि उत्तरी अमेरिका में रेडियो ब्लैकआउट हो गया, जिसका असर दो देशों में देखा गया, ये हैं अमेरिका और कनाडा। साइंटिस्ट्स ने बताया कि सूर्य पर एम6 श्रेणी के सौर ज्वाला विस्फोट देखा गया। नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्ज़र्वेटरी के टेलीस्कोप सिस्टम से ली गई तस्वीरें को लेकर SpaceWeather.com ने एक रिपोर्ट दी। जिसके अनुसार, "सूर्य के उत्तरपूर्वी छोर पर एक बड़ा नया सनस्पॉट उभर रहा है, और यह सौर ज्वालाओं से चटक रहा है। अब तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट, 11 जुलाई को देखा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक अत्यधिक पराबैंगनी फ्लैश के परिणामस्वरूप उत्तरी अमेरिका में रेडियो ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो गई। बता दें कि सोलर स्टार्म के खतरे को लेकर नासा ने एक अलर्ट जारी किया था। जिसमें कहा गया था इसका सबसे अधिक असर पॉवरग्रिड पर हो सकता है। जिसकी वजह से ब्लैकऑउट की स्थिति होगी। वहीं अब नासा ने कहा कि ब्लैकआउट का खतरा टल गया है। लेकिन अब आने वाले सौर तूफान के लिए खुद को तैयार करना होगा।
क्या है रेडियो ब्लैकऑउट?
सोलर स्टार्म की वजह से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेब्स आवृत्ति रेडियो तरंगों को रोकने का काम करती हैं। इसकी वजह से यह एविएटर्स, ड्रोन कंट्रोलर, जीपीएस कनेक्टिविटी और रेडियो ट्रांसमिशन को प्रमुख रूप से प्रभावित होता है। अगर सौर ज्वाला की तीव्रता अधिक है तो पृथ्वी का वायुमंडल आयोनाइज्ड हो सकता है। ऐसे में मोबाइल नेटवर्क भी ठप हो सकता है। उपग्रह इंटरनेट कनेक्टिविटी भी इसे प्रभावित होती है।












Click it and Unblock the Notifications