SOLAR ECLIPSE 2017: रात है तो क्‍या हुआ यहां देखें सूर्य ग्रहण का लाइव VIDEO

नई दिल्‍ली। साल 2017 का दूसरा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह ग्रहण करीब 5 घंटे तक रहेगा। चुकि भारत में रात है इसलिए ग्रहण यहां दिखाई नहीं देगा। जबकि अमेरिका में इसे साफ-साफ देखा जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण रात में 9.15 मिनट से शुरू हो गया है और 22 अगस्त को सुबह में 2.34 मिनट पर खत्म होगा। पूरे विश्व में लाखों लोग सूर्य ग्रहण देखेंगे। जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां लोग घर से बाहर निकलकर इसका दीदार कर सकते हैं।

SOLAR ECLIPSE 2017: रात है तो क्‍या हुआ यहां देखें सूर्य ग्रहण का लाइव VIDEO

हालांकि, जिन क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, वहां के लोग लाइव टेलिकास्ट के जरिए इसका दीदार कर सकते हैं। सके लिए कई एजेंसियां लाइव टेलिकास्ट करेंगी। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी इसका लाइव टेलिकास्ट करेगी। नासा 12 जगहों से सूर्य ग्रहण की कवरेज करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एजेंसी रिसर्च प्लेन, गुब्बारे और सैटेलाइट के जरिए कवरेज करेगी। बताया जा रहा है कि नासा सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण अमेरिकी समय के मुताबिक दोपहर में 12 बजे शुरू करेगा। लाइव कवेरज का लिंक नीचे दिया गया है।

कब होता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है। जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी को अपनी छाया में ले लेता तो इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। ऐसी स्थिति में सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती हैं और धरती पर अंधेरा छा जाता है।

दूसरा ग्रहण है आंशिक सूर्य ग्रहण। इसमें चंद्रमा सूर्य के कुछ हिस्से को ढक लेता है। इस दौरान धरती के कुछ हिस्सों पर सूर्य नजर नहीं आता। बता दें, इससे दो सप्ताह पहले रक्षाबंधन के दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण हुआ था। चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह बाद सूर्य ग्रहण होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+