कुछ इस प्रकार ISIS से बदला ले रहे हैं आम लोग
आईएसआईएस आतंकियों द्वारा सोशल साइट्स का धड़ल्ले से प्रयोग किया जाता है। जिसके द्वारा वे दुनिया में खौफ और अपनी बर्बरता को लोगों के सामने रखना चाहते हैं। आईएसआईएस ने अपने कई वीडियो और तस्वीरों को सोशल साइट्स के जरीए वायरल कर दिया है। इसके साथ ही वे अपने मैसेज को भी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

आस्क इस्लामिक स्टेट
लिहाजा, अब लोगों ने उसी सोशल साइट के जरीए आईएसआईएस को जवाब देना और उन्हें जमकर कोसना शुरू कर दिया है। फेसबुक और ट्विटर के जरीए लोग आईएस आतंकियों का मजाक उड़ा रहे हैं, साथ ही उनकी निंदा कर रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर "आस्क इस्लामिक स्टेट" आजकल काफी ट्रेंड में है। जिसके माध्यम से लोग आतंकियों से अजब गजब प्रश्न करते दिख रहे हैं। साथ ही उनकी क्रूरता की भर्त्सना कर रहे हैं।
Like fish in a barrel. #AmessagefromISIStoUS new york#AmessagefromUStoISIS pic.twitter.com/hirFtAz4zs
— Soy Josh ن (@ThaBrink) August 11, 2014 सुन्नियों का यह इस्लामिक आतंकी संगठन आजकल सोशल साइट पर मजाक का पात्र बना हुआ है। #ISISmovies पर जहां लोग आतंकियों के लिए मजाकिया फिल्मी नाम पोस्ट कर रहे हैं, वहीं #AskIslamicState पर व्यंग्य से भरे प्रश्न पूछ रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर यह ट्रेंड पूरे जोरों पर है। इसमें खासकर अमेरिका के लोग जुड़े हुए हैं।
#AmessagefromUStoISIS #AmessagefromISIStoUS when will the terrorists learn to act like humans? pic.twitter.com/fI8cx2Xaak
— Twana (@twana_R) August 20, 2014 ISIS के वीडियो और मैसेज से परेशान हैं लोग
लोग सोशल मीडिया पर आईएसआईएस की अत्यधिक मौजूदगी से परेशान हो गए हैं। सोशल साइट्स पर आतंकियों द्वारा डाले गए सिर कलम करने के वीडियो और नरसंहार के फुटेज काफी वीभत्स और परेशान कर देने वाले होते हैं। लिहाजा, लोगों ने आतंकियों से बदला लेने का यह तरीका निकाला है। #AskIslamicState कॉमेडियन ली हर्स्ट ने शुरु किया है, जिनका मानना है कि कभी कभी खुद को छोटा मानना भी दूसरों को चिढ़ाने के लिए काफी होता है।
कुछ दिनों पहले आईएसआईएस द्वारा शुरु किया गया #AMessageFromISIStoUS को भी लोगों ने उलट कर "ए मैसेज टू आईएसआईएस फॉर्म यूएस" कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications