सोशल: एक झूठा अरबपति वॉरेन बफ़ेट के नाम पर ट्विटर पर कैसे बांट रहा ज्ञान

वॉरेन बफ़ेट
Reuters
वॉरेन बफ़ेट

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बीते कुछ दिनों से अरबपति निवेशक और व्यवसायी वॉरेन बफ़ेट के नाम से चल रहा एक ट्विटर अकाउंट काफ़ी लोकप्रिय हो चुका है.

लोकप्रियता का आलम ये है इस ट्विटर अकाउंट के पहले ट्वीट को ही तीन लाख से ज़्यादा लोगों ने ट्वीट किया.

क्या वॉरेन बफ़ेट दे रहे हैं ज्ञान?

ट्विटर पर वॉरेन बफ़ेट के नाम से चल रहे इस ट्विटर अकाउंट ने कुछ ही दिनों में हज़ारों फ़ॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं.

बीबीसी ने इस ट्विटर अकाउंट को चलाने वाले व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन इस अकाउंट ने बीबीसी के सवालों के जवाब नहीं भेजे हैं.

हालांकि, इस ट्विटर अकाउंट को दुनिया भर के तमाम राजनेताओं और पत्रकारों ने फ़ॉलो किया और इसके ट्वीट्स को रीट्वीट किया.

लेकिन असल में ये वॉरेन बफ़ेट के नाम पर बना एक फ़ेक अकाउंट है जो कि बीते कुछ दिनों से अपने ट्वीट्स में प्रेरक बातें लिख रहा था.

इस अकाउंट पर आने वाले एक ट्वीट में लिखा है कि 'हर तरह की प्रगति आपके कंफ़र्ट ज़ोन के बाहर होती है.'

इस ट्वीट को हज़ारों लोगों ने रीट्वीट किया था.

दुनिया का तीसरा सबसे रईस आदमी भारत में पैसा क्यों नहीं लगाता?

ट्रंप दिखाएं आयकर का ब्योरा- वॉरेन बफ़ेट

कहीं ये फेक ट्विटर अकाउंट तो नहीं?

अगर इस अकाउंट को ग़ौर से देखें तो पहली नज़र में ही इस ट्विटर अकाउंट के फ़र्ज़ी होने की बात पता चल जाएगी.

इसके कुछ संकेत ये हैं कि इस ट्विटर अकाउंट में ब्लू टिक नहीं लगा हुआ है. ये बात समझने लायक है कि अगर बफ़ेट जैसी हस्ती ट्विटर पर आएगी तो ट्विटर उन्हें ब्लू टिक क्यों नहीं देगा.

इसके अलावा अकाउंट के नाम में वॉरेन बफ़ेट के नाम में ग़लती है. यही नहीं, इस अकाउंट पर सिर्फ़ मोटिवेशनल ट्वीट्स हैं जबकि एक असली अकाउंट पर अलग-अलग तरह के ट्वीट्स भी होने चाहिए थे.

https://twitter.com/WarrenBuffett/status/573530466621517824

वहीं, अगर वॉरेन बफ़ेट के असली ट्विटर अकाउंट पर नज़र डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि वह काफ़ी कम ट्वीट करते हैं. साल 2015 में उन्होंने एक महिला उद्यमी के बारे में ट्वीट किया था.

सोशल मीडिया पर लंगड़ाता सच और तेज़ी से दौड़ता झूठ

आख़िर क्यों लोकप्रिय हुए ट्वीट्स

इंटरनेट की दुनिया में एक बात मील का पत्थर मानी जाती है कि इंटरनेट पर आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन सामग्री ही सबसे बड़ा हथियार है.

वॉरेन बफ़ेट के नाम से चल रहे इस ट्विटर अकाउंट पर जो सामग्री आ रही थी उसके लोकप्रिय होने के पीछे एक वजह ये है कि इन ट्वीट्स में काफ़ी प्रेरक बातें लिखी थीं.

ऐसे में सवाल उठता है कि इन ट्वीट्स की लोकप्रियता इस समय में सकारात्मक सामग्री को लेकर हमारी ज़रूरत है.

हालांकि, ट्विटर ने इस अकाउंट के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए इसे बंद कर दिया है.


ये भी पढ़ें:

फ़ेक न्यूज़ पर मोदी ने पलटा स्मृति इरानी का फ़ैसला

फ़ेक न्यूज़ की पोल खोलने के 8 तरीक़े

सोशल मीडिया में भी ज़रूरी है स्वच्छता अभियान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+