अब सांपों ने बढ़ाई टेंशन, गर्मी से हुए परेशान, उनके हमले को लेकर क्यों जारी करना पड़ा अलर्ट?
ग्लोबल वार्मिंग की वजह से दुनिया के सभी देशों में तापमान बढ़ा है। ब्रिटेन में भी भीषण गर्मी पड़ रही, जिस वजह से इंसानों के साथ-साथ सांप भी उससे परेशान हो गए हैं। वहां के प्रशासन ने अब गर्मी और सांपों को लेकर एक नई एडवाइजरी जारी की है।
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक बहुत से लोगों ने वहां पर सांपों को पाल रखा है। गर्मी की वजह से सांप ज्यादा एक्टिव होते हैं और वो भागते भी हैं। इसके बाद जब उनका इंसानों से सामना होता है, तो वो हमला कर देते हैं। ऐसे में वहां पर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अभी वहां पर 7 लाख सांपों की निगरानी की जा रही, जिन्हें अलग-अलग जगहों पर पाला गया है। गर्मी की वजह से हालात बिगड़ रहे, क्योंकि सांप भागने की कोशिश कर रहे। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में ही वहां पर जहरीले सांपों की संख्या में 5 लाख से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
ज्यादा सांप होने की वजह से उनकी देखभाल में दिक्कत होती है। साथ ही उनकी वजह से स्नैक रेस्क्यू टीम को आने वाले कॉल्स की भी संख्या बढ़ गई है। पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो हर महीने रेस्क्यू टीम के पास करीब 100 कॉल्स आए थे।
रेस्क्यू टीम के मुताबिक हर जगह पर उन्होंने एक बात कॉमन पाई। सांप ज्यादातर खिड़कियों के सहारे भागते हैं। ऐसे में किसी की नजर उन पर नहीं पड़ती। इसके बाद वो झाड़ियों से होते हुए दूसरे इलाके में पहुंच जाते हैं।
ठंड में शीतनिद्रा में रहते हैं सांप
आपको बता दें कि सांप अप्रैल से अक्टूबर तक काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इस दौरान वो अपने बिलों से निकलकर शिकार करते हैं। ऐसे में उनका आमना-सामना इंसानों से होता रहता है। अक्टूबर से मार्च तक वो शीतनिद्रा में चले जाते हैं। उनके ज्यादातर अंग के काम करने की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications