VIDEO: हवाई जहाज में अचानक दिखा सांप, यात्रियों के उड़ गए होश
सांप को देखते ही लोग अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान विमान में सवार एक यात्री ने सांप कर वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली। टोरेन से मेक्सिको जा रही फ्लाइट में उस वक्त भगदड़ मच गई जब यात्रियों ने फ्लाइट के अंदर सांप देखा। सांप फ्लाइट के लॉकर से अचानक लटकने लगा। सांप को देखते ही लोग अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।

इस दौरान विमान में सवार एक यात्री ने सांप कर वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। बाद में सांप पकड़ने वाले दस्ते ने सांप को पकड़ा और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक सांप दिखने के बाद विमान में भगदड़ इस कदर मची कि विमान को मेक्सिको सिटी पर सबसे पहले उतरने की इजाजत मिल गई। एयरपोर्ट पर जब विमान उतारा तो सांप पकड़ने वाले दस्ते को बुलाया गया। सांप पकड़ने वाले दस्ते ने एयरपोर्ट पर खड़े विमान में जाकर सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications