अमेरिका के पोर्टलैंड में रिहायशी इलाके में गिरा विमान, हादसे के बाद घरों में लगी आग, देखिए खौफनाक वीडियो
Small plane crashes In US: अमेरिका के ओरेगन के पोर्टलैंड के पूर्वी इलाके में शनिवार की सुबह एक छोटे विमान के टाउनहाउस की एक पेड़ से टकराने के बाद हुए हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण घरों में आग लग गई, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई।
अधिकारियों ने KATU-TV को बताया है, कि शनिवार की सुबह एक छोटे विमान के टाउनहाउस में टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने पहले दिन में कहा था, कि विमान में दो लोग सवार थे और कम से कम एक निवासी लापता है।
ग्रेशम फायर चीफ स्कॉट लुईस ने कहा, कि "मैं अभी यह नहीं कह सकता कि कोई हताहत हुआ है या नहीं, लेकिन अग्निशमन दल दुर्घटना के बाद टाउनहाउस में बड़े नुकसान को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।"
घटनास्थल से सामने आए वीडियो में दिखाया गया है, कि एक टाउनहाउस आग की लपटों में घिरा हुआ था, जबकि आस-पास के घरों से काला धुआं निकल रहा था।
आग कम से कम चार घरों में फैल गई, जिससे छह परिवार बेघर हो गए। घटनास्थल पर दो लोगों का इलाज किया गया है। लेकिन उनकी चोट कितनी गंभीर थी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
A fiery plane crash in a suburb of Portland, Oregon, left thousands of people in the area without power Saturday morning as emergency services personnel assessed the damage and potential loss of life.
— jay plemons🇺🇸 (@jayplemons) August 31, 2024
Gresham Fire, Portland Fire, Portland Airport Fire and the Multnomah County… pic.twitter.com/yxjcSGsuds
दुर्घटनाग्रस्त विमान ट्विन-इंजन सेसना 421C था।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने विमान की पहचान ट्विन-इंजन सेसना 421C के रूप में की है, जिसके बारे में कहा जाता है, कि यह पोर्टलैंड से लगभग 30 मिनट की ड्राइव दूर ट्राउटडेल एयरपोर्ट के पास सुबह 10:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
हादसे के बाद विमान कई हिस्सों में बंट गया।
मल्टनोमा काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, विमान के नीचे गिरने से एक खंभे और बिजली की लाइनें गिर गईं, जिससे पास के एक खेत में आग लग गई। फेयरव्यू शहर के आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विमान कई हिस्सों में बंट गया, जहां लगभग 10,000 लोग रहते हैं।
लुईस ने कहा, कि आग के बारे में पहली कॉल ट्राउटडेल एयरपोर्ट के कंट्रोल टॉवर के कर्मचारियों से आई, जिन्होंने हवा में धुएं का एक घना गुबार उठते देखा।
लेकिन लुईस ने कहा, कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले "कोई मेडे या आपातकाल के लिए कोई कॉल नहीं गई थी।"
पोर्ट ऑफ़ पोर्टलैंड की वेबसाइट, जो पोर्टलैंड क्षेत्र में सामान्य विमानन और समुद्री संचालन की देखरेख करती है, उसके मुताबिक ट्राउटडेल एयरपोर्ट एक "उड़ान प्रशिक्षण और मनोरंजन एयरपोर्ट" है।












Click it and Unblock the Notifications