क्रूरता की हद: सौतेली मां ने मासूम को दी मौत, पिता भी था शामिल, बेटे को भूखा रख खुद खाते थे बर्गर-आइसक्रीम

क्रूरता की हद: सौतेली मां ने मासूम को दी मौत, पिता भी था शामिल, बेटे को भूखा रख खुद खाते थे बर्गर-आइसक्रीम

लंदन, 04 दिसंबर: इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में एक पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अपने 6 साल के बेटे की जिस क्रूरता से हत्या की है, वो जानकर हर कोई हैरान है। बच्चे को भूखा रख और नमक के जरिए जहर देकर मारा गया है। 6 वर्षीय मृतक बच्चे का नाम अर्थर लबिंजो ह्यूजेस है। वहीं 32 वर्षीय सौतली मां का नाम एम्मा टस्टिन और 29 वर्षीय पिता का नाम थॉमस ह्यूजेस है। वेस्ट मिडलैंड्स की अदालत ने सौतली मां को बच्चे की हत्या का दोषी पाया है और पिता को बच्चे की हत्या की साजिश का दोषी पाया है। दोनों को शुक्रवार (03 दिसंबर) को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। इस दौरान कोर्ट में जो बच्चे पर हुए क्रूरता का जो वीडियो वकील ने दिखाए हैं, उसको देख जज की भी आंखें नम हो गई थी।

भूख से तड़प रहा था बच्चा मां-बाप खा रहे थे बर्गर-आइसक्रीम

भूख से तड़प रहा था बच्चा मां-बाप खा रहे थे बर्गर-आइसक्रीम

द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बच्चा अर्थर लबिंजो ह्यूजेस दिमाग संबंधी बिमारी से पीड़ित था। इस केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट में कई ऐसे वीडियो जज के सामने दिखाए गए, जिसमें मृतक बच्चा भूख से बिलख रहा है और सौतेली मां और पिता मजे से खाना खा रहे हैं।

एक वीडियो में दिखाया गया कि सौतली मां एम्मा मैकडॉनल्ड्स के दो पैकेट लेकर आती है। घर के अंदर आने के बाद हॉल में बैठे कर अपने पति के साथ आराम से बर्गर खाती है। इतना ही नहीं सौतली मां और पिता बर्गर खाते हुए भूख से तड़प रहे अर्थर को चिढाते हैं। वो खाने के लिए गिड़गिड़ता है, लेकिन उसको खाने को नहीं दिया जाता।

क्रूरता की हदें देख कोर्ट में सबकी आंखें हुई नम

क्रूरता की हदें देख कोर्ट में सबकी आंखें हुई नम

वहीं एक अन्य वीडियो में पिता कॉर्न खरीदता हुआ दिखाई दे रहा है। जब बेटा पिता से खाने के लिए कॉर्न मांगता है तो वह उसे बिना दिए हुए चला जाता है। एक वीडियो में कपल बैठकर आईसक्रीम खाते हुए दिख रहे हैं।

कोर्ट में सरकारी वकील ने दिल दहला देने वाले फुटेज दिखा कर जज से कहा कि इन वीडियो को देखकर यह भी पता चला कि कैसे मासूम को लिविंग रूम के फर्श पर बिना बिस्तर के सोने पर मजबूर किया गया। न्यायमूर्ति मार्क वॉल क्यूसी ने अपनी सजा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दंपति का लड़के के प्रति व्यवहार अक्सर "द्वेषपूर्ण" रहा है। ये सब देखना "दुखद" है। उन्होंने कहा कि वीडियो इस बात का उदाहरण है कि कैसे आपने (आरोपी माता-पिता) उसे पीड़ित करने में आनंद लिया।" कोर्ट में बच्चे पर हुए क्रूरता के वीडियो देख सबकी आंखें नम हो गई थी।

सौतेली मां को 29 साल और पिता को 21 साल की हुई जेल

सौतेली मां को 29 साल और पिता को 21 साल की हुई जेल

कोर्ट ने सौतली मां एम्मा टस्टिन को 29 साल और पिता को 21 साल की सजा सुनाई है। इस जोड़ी को सजा सुनाते हुए जस्टिस मार्क वॉल क्यूसी ने कहा कि यह मामला "बिना किसी संदेह के सबसे अधिक परेशान करने वाला" था। उन्होंने कहा कि बच्चे के साथ यह क्रूर और अमानवीय व्यवहार जानबूझकर किया गया ताकि वो अपनी मदद भी खुद ना कर सके। बता दें कि बच्चा इतना कमजोर हो गया था कि वह बोल भी नहीं पा रहा था। 16 जून 2021 को हुई थी बच्चे की मौत।

सौतेली मां ने ऐसे किया बच्चे की मौत का प्लान

सौतेली मां ने ऐसे किया बच्चे की मौत का प्लान

रिपोर्ट के मुताबिक 16 जून 2021 को टस्टिन ने अपने पति थॉमस के साथ मिलकर बेटे अर्थर को बहुत पीटा। इसके 15 मिनट बाद उसने 999 पर फोन करके खुद एंबुलेंस को बुलाया और कहा कि उसका बेटा अर्थर जमीन पर गिर गया है जिसकी वजह से उसके सिर में चोट लग गई है। अस्पताल पहुंचने पर अर्थर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को ऐसे हुए मां-बाप पर शक

पुलिस को ऐसे हुए मां-बाप पर शक

असल में डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि बच्चे की मौत जहर देने बाद पीटने से हुई है। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने बात को कबूल कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में कई ऐसे वीडियो भी पेश किए, जिसको देखकर ये बहुत साफ हो गया कि बच्चे पर बहुत अत्याचार किया गया है। उसे कई-कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये सब बच्चे की पिता की मौजूदगी में हुआ था।

'कोई मुझे खाना नहीं खिलाता, कोई प्यार नहीं करता'

'कोई मुझे खाना नहीं खिलाता, कोई प्यार नहीं करता'

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस को जांच के दौरान कुछ कुछ वीडियो भी मिले हैं। एक वीडियो में अर्थर को रोते हुए कहता है, ''कोई भी मुझे प्यार नहीं करता है।'' वहीं एक अन्य वीडियो में वह कहता है, ''कोई भी मुझे खिलाने वाला नहीं है।'' ये दोनों वीडियो जून महीने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+