होटल में चल रहा था वेश्यावृत्ति का गंदा धंधा, छापेमारी के दौरान 6 महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस ने तीन होटलों में छापेमारी के दौरान जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है उनमें से कई ने पुलिसकर्मियों और डिटेक्टिव्स को भी संबंध बनाने और दूसरी सेक्सुअल एक्टिविटी का ऑफर दिया था।
फोर्ट पियर्स। फ्लोरिडा में पुलिस ने छापेमारी के दौरान वेश्यावृत्ति के आरोप में छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई महिलाएं पहले भी इन्हीं आरोपों के तहत गिरफ्तार हो चुकी हैं।
पुलिस के मुताबिक, फोर्ट पियर्स के पाम बीच एरिया में काफी लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि होटलों और ट्रक स्टॉप वाली जगहों पर महिलाओं का आना-जाना बढ़ा है। उनकी गतिविधियां सही नहीं है। शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस वालों को ही दिया संबंध बनाने का ऑफर
पुलिस ने तीन होटलों में छापेमारी के दौरान जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है उनमें से कई ने पुलिसकर्मियों और डिटेक्टिव्स को भी संबंध बनाने और दूसरी सेक्सुअल एक्टिविटी का ऑफर दिया था। जबकि कुछ महिलाओं के पास नशीले पदार्थ भी मिले।
सातवीं बार गिरफ्तार हुई ये महिला
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार हुई 30 वर्षीय फेलिसिया ईडंस को सातवीं बार वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस महीने की शुरुआत में भी पुलिस ने 9 महिलाओं को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया था।













Click it and Unblock the Notifications